जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने में भारत विश्व के शीर्ष देशों में शामिल: पीयूष गोयल

New Delhi, 29 अप्रैल . वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Wednesday को कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई में India विश्व स्तर पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले देशों में से एक है और नवीकरणीय ऊर्जा के अपने लक्ष्य को निर्धारित समय से आठ साल पहले ही हासिल कर चुका है. देश अब 2030 तक 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य बना रहा है.

राष्ट्रीय राजधानी में ‘जलवायु परिवर्तन के साथ लचीलेपन को बढ़ावा देना’ विषय पर आयोजित संवाद में अपने मुख्य भाषण में मंत्री ने India के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (आईएनडीसी) हासिल करने में मजबूत प्रदर्शन पर प्रकाश डाला, क्योंकि India लगातार जी20 देशों में टॉप तीन देशों में शामिल रहा है.

उन्होंने बताया कि पहले 9-10 वर्षों में 20 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने की योजना थी, लेकिन 2014 में Narendra Modi Government के सत्ता में आने के बाद इसे बढ़ाकर 100 गीगावाट कर दिया गया और समय पर हासिल कर लिया गया. उन्होंने आगे कहा कि India ने अब 2030 तक 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है.

पेरिस कॉप 21 में India के नेतृत्व को याद करते हुए गोयल ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India ने विकसित, विकासशील और अल्पविकसित देशों को एक साथ लाकर सर्वसम्मति से एक ऐसा निष्कर्ष निकाला, जिससे देशों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने की स्वतंत्रता मिली. उन्होंने कहा कि India की छवि एक नकारात्मक सोच वाले देश से वैश्विक नेता के रूप में विकसित हुई.

India की बढ़ती वैश्विक आर्थिक भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कई देश और क्षेत्र व्यापार और आर्थिक साझेदारी के लिए India के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पेरू, चिली, कनाडा, कतर, बहरीन, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और उसके पड़ोसी देश, ब्राजील और उसके पड़ोसी देश, रूस और यूरेशिया रीजन और इजरायल सहित 12 अन्य देशों और क्षेत्रों के साथ भी बातचीत जारी है.

Union Minister ने आगे कहा कि पिछले एक दशक में, India में जलवायु कार्रवाई को एक मजबूरी के बजाय आर्थिक रूप से व्यवहार्य प्रस्ताव के रूप में देखा जाने लगा है. उन्होंने कहा कि विकसित देशों द्वारा फंडिंग और टेक्नोलॉजी संबंधी प्रतिबद्धताओं को पूरा न करने के बावजूद, India ने सराहनीय प्रदर्शन किया है और विकास को बनाए रखते हुए जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है. साथ ही उन्होंने कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनियां रोजगार सृजन, आर्थिक गतिविधियों और पूंजीगत वस्तुओं, बिजली, प्रौद्योगिकी और सेवाओं के क्षेत्र में भविष्य की निर्यात क्षमता में योगदान दे रही हैं.

एबीएस/