
New Delhi, 25 जुलाई . केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने social media पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जवाब दिया है. उन्होंने इसे डीपफेक वीडियो बताया और Police में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद दिल्ली Police ने First Information Report दर्ज की है.
Union Minister पीयूष गोयल ने Saturday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “संसद के बाहर मीडिया से मेरी बातचीत की वीडियो को एआई की मदद से दुर्भावनापूर्ण छेड़छाड़ कर एक डीपफेक वीडियो तैयार करके उसे गलत सूचना फैलाने के उद्देश्य से social media पर प्रसारित किया जा रहा है.”
पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ पोस्ट में जानकारी दी कि उन्होंने इस संबंध में Police में शिकायत दर्ज करा दी है. Saturday सुबह 4.35 बजे चाणक्यपुरी Police स्टेशन में First Information Report दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा कि इस फर्जी वीडियो को बनाने, प्रसारित करने या जानबूझकर बढ़ावा देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Union Minister ने पोस्ट में लिखा, “जनता को गुमराह करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस प्रकार का गैर-जिम्मेदाराना और दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.”
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोत पर ही भरोसा करें. पीयूष गोयल ने लिखा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि India के जागरूक और तकनीक-समझ रखने वाले नागरिक, विशेषकर हमारे युवा, ऐसे फर्जी और एआई से बनी गलत जानकारी का शिकार नहीं बनेंगे.
बता दें कि Union Minister पीयूष गोयल का डीपफेक वीडियो उस समय वायरल हुआ, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार सीजेपी का प्रदर्शन जारी है. इसमें दावा किया गया कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बारे में धमकी भरी बातें कहीं. हालांकि, पीआईबी फैक्ट चेक ने खुलासा किया कि Pakistan के प्रोपेगैंडा अकाउंट्स से पीयूष गोयल का वीडियो वायरल किया गया था.
–
डीसीएच/
Skip to content