
सहरसा, 18 जुलाई . महिलाओं की सुरक्षित और आसान यात्रा को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने सहरसा में महिलाओं के लिए विशेष ‘पिंक बस सेवा’ की शुरुआत की है. इस नई पहल का उद्देश्य महिलाओं और स्कूली छात्राओं को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है.
बीएसआरटीसी ने इस सेवा का विस्तार सहरसा तक किया है. फिलहाल यह बसें सहरसा-नवहट्टा-मुरादपुर जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर संचालित की जा रही हैं. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन बसों में जीपीएस ट्रैकिंग, पैनिक बटन और महिला कंडक्टर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इन व्यवस्थाओं से महिलाओं को यात्रा के दौरान अधिक सुरक्षा और भरोसे का एहसास होगा.
पिंक बस सेवा की शुरुआत के बाद स्थानीय महिलाओं और लोगों ने राज्य Government के इस कदम की सराहना की. एक स्थानीय महिला ने से कहा कि राज्य Government द्वारा शुरू की गई पिंक बस सेवा महिलाओं के लिए बेहद अच्छी पहल है.
उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाएं हमेशा समय की कमी से जूझती हैं. यह सेवा उन्हें सुरक्षित तरीके से समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करेगी. उन्होंने इस पहल के लिए राज्य Government का धन्यवाद भी दिया.
एक अन्य स्थानीय महिला ने भी Government का आभार जताते हुए कहा कि पिंक बस सेवा महिलाओं के लिए बहुत अच्छी और सुरक्षित पहल है. उन्होंने कहा कि बस में महिला कंडक्टर होने से महिला यात्रियों का आत्मविश्वास और सुरक्षा का एहसास और बढ़ जाता है. इससे महिलाएं बिना किसी डर के यात्रा कर सकेंगी.
बिहार Government और बीएसआरटीसी की यह पहल महिलाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. उम्मीद है कि इससे बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और अन्य महिला यात्रियों को लाभ मिलेगा तथा वे अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने दैनिक सफर को पूरा कर सकेंगी.
–
Skip to content