
भागलपुर, 26 जुलाई . बिहार बंद के दौरान भागलपुर में 25 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में Police ने कार्रवाई तेज कर दी है.
वरीय Police अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय ने Sunday को बताया कि घटना में शामिल संदिग्ध उपद्रवियों की पहचान के लिए कुल 155 तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं. Police ने आम लोगों से इन व्यक्तियों की पहचान कराने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके.
एसएसपी कार्यालय के अनुसार, 25 जुलाई को तिलकामांझी चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने Police बल पर हमला कर दिया. इस दौरान Police वाहनों और अन्य लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया.
आरोप है कि उपद्रवियों ने आम नागरिकों, मीडिया कर्मियों और Policeकर्मियों पर भी लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे कई लोगों को सामान्य चोटें आईं. Police ने बताया कि social media और अन्य उपलब्ध माध्यमों से संदिग्धों की तस्वीरें जारी की गई हैं.
नागरिकों से अपील की गई है कि वे फोटो के क्रम संख्या के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसकी सूचना भागलपुर Police के हेल्पलाइन नंबर 9031828002, 9031828003, 9031828010, 9031828011 और 9031827930 पर उपलब्ध कराएं. Police का कहना है कि सूचना देने वालों के सहयोग से आरोपियों की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी.
इससे पहले, Saturday को जारी प्रेस विज्ञप्ति में एसएसपी कार्यालय ने कहा था कि मनाली चौक, तिलकामांझी चौक और शहर के अन्य हिस्सों में छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान कुछ असामाजिक और उपद्रवी तत्व प्रदर्शन में शामिल होकर हिंसक हो गए तथा Police वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया.
Police के मुताबिक, हिंसा के दौरान दो सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया और एक स्मारक चिन्ह को भी नुकसान पहुंचाया गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए Police ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 25 से 30 उपद्रवियों को हिरासत में लिया.
वहीं, cctv फुटेज और social media के आधार पर 100 से अधिक अन्य संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.
Police ने स्पष्ट किया है कि हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. मामले में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई लगातार जारी है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content