
Bengaluru, 23 जून . Police ने Tuesday को बताया कि पूर्वी Bengaluru में एक 37 वर्षीय पेइंग गेस्ट (पीजी) हॉस्टल के मालिक की मौत हो गई. आरोप है कि उन्होंने दो युवकों को अपने हॉस्टल के सामने शराब पीने से रोका था, जिसके बाद युवकों ने क्रिकेट बैट से उनकी पिटाई कर दी. गुस्से में आकर पीजी मालिक उन दो छात्रों को मारने के लिए बैट लेकर आए थे लेकिन छात्रों ने उनसे बैट छीन लिया और उसी से उनकी पिटाई कर दी.
यह घटना रामामूर्ति नगर Police स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में ओएमबीआर लेआउट इलाके में कस्तूरीनगर मेन रोड पर लक्ष्मी नरसिम्हा पीजी के पास शाम करीब 6 बजे से 6:30 बजे के बीच हुई.
मृतक की पहचान पीजी हॉस्टल के मालिक माधव माटले (37) के तौर पर हुई है. आरोपियों की पहचान राकेश (21), जो बी.कॉम के फ़ाइनल ईयर का छात्र है और डॉन ब्राइट (20), जो बीबीए के फ़र्स्ट ईयर का छात्र है, के तौर पर हुई है और उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है. राकेश कम्मनाहल्ली के रहने वाले हैं और डॉन ब्राइट Bengaluru में जीवनहल्ली के रहने वाले हैं.
Police के आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह घटना पीड़ित और आरोपी के बीच हुई बहस की वजह से हुई. शुरुआती जांच से पता चलता है कि जब कुछ युवक परिसर के अंदर नल के पानी से अपने पैर धो रहे थे, तो माधव ने उनकी इस हरकत पर आपत्ति जताई.
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई. Police ने बताया कि झगड़े के दौरान स्थिति बिगड़ गई और मारपीट में क्रिकेट बैट का इस्तेमाल हुआ. पीड़ित माधव गुस्से में उन दो छात्रों को मारने के लिए पीजी हॉस्टल से क्रिकेट बैट ले आया. आरोप है कि आरोपियों ने उससे बैट छीन लिया और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं.
पीड़ित को इलाज के लिए तुरंत ले जाया गया लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.
Police सूत्रों के मुताबिक, हॉस्टल के सामने आरोपी के बर्ताव पर पीड़ित की आपत्ति के बाद यह हमला हुआ. घटना के बाद मामला दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया.
Police के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू की. अधिकारी गवाहों के बयानों और अन्य सबूतों की जांच कर रहे हैं, ताकि हत्या से जुड़ी घटनाओं का सही क्रम पता लगाया जा सके.
इस मामले में आगे की जांच चल रही है.
–
एसएचके/पीएम
Skip to content