मध्य-पूर्व संकट के बीच पेट्रोल-डीजल-सीएनजी महंगे, भाजपा ने कहा- भारत में सबसे कम बढ़ोतरी

New Delhi, 26 मई . मध्य-पूर्व में जारी तनाव और होर्मुज संकट के बीच India में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब आम लोगों की जेब पर भी पड़ रहा है. इस मुद्दे पर भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं ने केंद्र Government का समर्थन किया है.

हैदराबाद में भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने कहा, “होर्मुज संकट और पश्चिम एशिया में अस्थिरता के कारण पूरी दुनिया तेल की कमी से जूझ रही है. कई देशों में तेल राशनिंग चल रही है और कीमतें 20 से 80 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं. भारतीय तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय रेट के अनुसार चल रही हैं, लेकिन आम लोगों पर बोझ न पड़े, इसके लिए सावधानी बरती जा रही है. India में हुई बढ़ोतरी दूसरे देशों की तुलना में बहुत कम है.”

इससे पहले उत्तर प्रदेश Government के मंत्री अनिल राजभर ने Prime Minister Narendra Modi और केंद्र Government की प्रशंसा करते हुए कहा, “अगर दुनिया में कोई देश है जिसने पेट्रोल-डीजल की कीमतें सबसे देर से और सबसे कम बढ़ाई हैं, तो वह India है. अमेरिका, यूरोप और अन्य विकसित देशों में कीमतें बहुत पहले बढ़ चुकी थीं. पिछले 10 सालों से यही स्थिति रही है. जहां-जहां भाजपा Government है, वहां ईंधन की कीमतें और सब्सिडी की तुलना कांग्रेस शासित राज्यों से करें, अंतर साफ दिख जाएगा.”

एलजेपी (आरवी) सांसद राजेश वर्मा ने कहा, “सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी को समझना चाहिए कि युद्ध के बाद वैश्विक आर्थिक संकट आया है. Prime Minister ने पहले ही संकेत दे दिया था कि हमें डीजल और पेट्रोल का उपयोग जितना हो सके कम करना चाहिए. कई जगहों पर वर्क फ्रॉम होम भी चल रहा है. अब समय है कि सभी पार्टियां और लोग एक साथ आएं और एक-दूसरे का साथ दें.”

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण India जैसे आयात पर निर्भर देशों पर दबाव बढ़ा है. Government ने अभी तक कीमतों में एक साथ बड़ी बढ़ोतरी नहीं की है, बल्कि छोटे-छोटे चरणों में समायोजन किया जा रहा है.

एससीएच/एएस