जयपुर से दरभंगा के बीच ट्रेन चलने से लोगों का सपना पूरा हुआ: सीएम भजनलाल शर्मा

jaipur, 21 जून . केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और Rajasthan के सीएम भजनलाल शर्मा ने Sunday को jaipur के खाती पुरा रेलवे स्टेशन से दरभंगा अमृत India एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. इस ट्रेन से Rajasthan , उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी.

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैं Prime Minister Narendra Modi और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बधाई देता हूं. खातीपुरा बहुत पुराना रेलवे स्टेशन है और आज इसके टर्मिनल का उद्घाटन हुआ. यह jaipur, Rajasthan के लिए एक ऐतिहासिक तोहफा है. इस दिशा से आने वाली सभी ट्रेनें यहां रुकेंगी. जब मैं बिहार गया था तो वहां के लोगों ने दरभंगा और jaipur के बीच सीधी ट्रेन सर्विस की मांग की थी. आज उनका वह सपना सच हो रहा है. इस ट्रेन के शुरू होने से बिहार और Rajasthan के लिए आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए फायदेमंद साबित होगी. उन्होंने कहा कि पहले लोगों को दिक्कतें होती थीं, लेकिन नई गाड़ी से यात्रियों को काफी सुविधा होगी. भविष्य में इस रेलवे स्टेशन से और भी ट्रेनें संचालित की जाएंगी.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि jaipur तेजी से बढ़ता हुआ शहर है. डेवलपमेंट की रफ्तार को देखते हुए रेलवे की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए बहुत काम किया गया है. कैपेसिटी बढ़ाने के लिए तीन मुख्य एरिया हैं. स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाना, ट्रेन मेंटेनेंस की सुविधाएं बढ़ाना, और शहर के चारों ओर मेगा टर्मिनल बनाना. jaipur की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खातीपुरा में एक मेगा टर्मिनल बनाया गया है. हर महीने लगभग 450 ट्रेनों के मेंटेनेंस का इंतजाम किया गया है. मॉडर्न सिस्टम लगाए गए हैं, ताकि आज की मॉडर्न ट्रेनें, वंदे India और अमृत भारत, भी यहां मेंटेन की जा सकें. यह सुविधा अगले 20 सालों में jaipur के डेवलपमेंट के लिए काफी होगी. भविष्य में इस सुविधा से चलने वाली ट्रेनें दिल्ली, जोधपुर और बीकानेर जा सकेंगी, और सवाई माधोपुर के लिए सांगानेर में एक और सुविधा बनाई जाएगी.

उन्होंने कहा कि आज मैं बीकानेर भी गया और वहां से Ahmedabad के लिए एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. अगले 5 साल में बहुत बड़ा बदलाव आएगा और हम Rajasthan से 200 से ज्यादा ट्रेनें चलाएंगे, जिससे सबको फायदा होगा. वेटिंग लिस्ट की प्रॉब्लम लगभग खत्म हो जाएगी.

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बताया कि उन्होंने jaipur के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी की मौजूदगी में jaipur-दरभंगा अमृत India एक्सप्रेस और बीकानेर (लालगढ़)-Ahmedabad (साबरमती) Express Train के शुभारंभ तथा खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है. आधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और यात्री-केंद्रित विकास के माध्यम से रेलवे देश की प्रगति का सशक्त आधार बन रही है. jaipur-दरभंगा अमृत India एक्सप्रेस Rajasthan और बिहार के बीच संपर्क को नई गति प्रदान करते हुए लाखों यात्रियों, विद्यार्थियों, श्रमिकों एवं व्यापारियों के लिए सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा का सशक्त माध्यम बनेगी. वहीं, खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल आधुनिक रेल अवसंरचना को नई मजबूती प्रदान करते हुए ट्रेनों के अनुरक्षण, संचालन क्षमता और रेल सेवाओं की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण वृद्धि सुनिश्चित करेगा.

डीकेएम/डीकेपी