
तिरुवनंतपुरम, 21 मई . कांग्रेस सांसद जेबी मैथर ने Prime Minister Narendra Modi द्वारा इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी टॉफी’ तोहफे में दिए जाने को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह केवल किसी देश की यात्रा का मुद्दा नहीं है, बल्कि आम लोगों और नागरिकों के प्रति नजरिए का सवाल है.
समाचार एजेंसी से खास बातचीत में जेबी माथेर ने कहा, “यह सिर्फ किसी देश का दौरा करने की बात नहीं है, बल्कि यह आम आदमी, लोगों और नागरिकों के प्रति नजरिए की बात है. वह कहते हैं कि आप सभी को ‘वर्क फ्रॉम होम’ करना चाहिए, चीजों का इस्तेमाल और यात्रा कम करनी चाहिए. वह लोगों को ये सारे निर्देश देते हैं, जबकि Prime Minister खुद घूमने-फिरने में व्यस्त हैं और ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि India में सब कुछ ठीक है, जबकि असल में ऐसा नहीं है.”
वहीं, केरल में नई Government के गठन को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी का पल है और पूरी टीम राज्य के लोगों के कल्याण तथा विकास के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि अब लोगों के लिए काम करके दिखाने का समय है और यूडीएफ इस दिशा में पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा. साथ ही, उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की जनता नई Government के कामकाज से संतुष्ट होगी.
आपको बताते चलें, केरल में कई दिनों की Political खींचतान और अनिश्चितता के बाद Wednesday को Chief Minister वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली 21 सदस्यीय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) Government में विभागों का बंटवारा पूरा हो गया. इसके साथ ही राज्य में एक नए Political अध्याय की औपचारिक शुरुआत हो गई. कैबिनेट के 14 सदस्य (जिनमें Chief Minister सतीशन भी शामिल हैं) पहली बार मंत्री बने हैं. इनमें से छह नेता पहली बार विधायक चुने गए हैं. इसे यूडीएफ की युवा और नई नेतृत्व छवि पेश करने की कोशिश माना जा रहा है. कैबिनेट में दो महिला मंत्रियों को शामिल किया है.
–
Skip to content