
New Delhi, 27 जून . संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू Union Minister ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के एक बयान पर पलटवार किया है. इसके साथ ही कांग्रेस को तानाशाही वाली पार्टी बताया है. किरेन रिजिजू ने पवन खेड़ा का एक पोस्ट ‘अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो भाजपा नेता सड़कों पर निकल भी नहीं पाएंगे’ शेयर करते हुए लिखा है, “इसीलिए लोग ऐसी तानाशाही वाली कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं लाएंगे.
उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन कांग्रेस तो सचमुच 24 घंटे पीएम मोदी को बुरा-भला कहती रहती है.”
इसके पहले ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के विरोध पर Union Minister किरेन रिजिजू ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला था.
किरेन रिजिजू ने 21 जून को श्री विjaipurम में ‘विकसित भारत’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था “अंडमान-निकोबार के लिए Prime Minister Narendra Modi का एक बड़ा विजन है. इसे पूरा करने के लिए हम लोग भी अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार बहुत ही आकर्षक जगह है, जहां वन्य जीव और समुद्री जीवन का अपना एक स्थान है, जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है. यहां के वातावरण को बनाए रखने के लिए कानून है. यहां क्लामेट की दृष्टि से संरक्षण और इकोसिस्टम को बर्बाद किए बगैर विकास हो रहा है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट की कल्पना की गई है. यहां व्यापार करने वाले लोग जानते हैं कि इस क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं. नए प्रोजेक्ट के बाद यहां आर्थिक परिवर्तन होगा.
इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. रिजिजू ने कहा, “India का विकास देखकर कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है. हम लोग भी पहले से इसकी उम्मीद कर रहे थे.”
राहुल गांधी का नाम लिए बगैर किरेन रिजिजू ने कहा, “यहां अंदर की सुंदरता, जीव-जंतु और यहां की लाइफ को समझने के लिए मैंने डाइविंग की, लेकिन दूसरे व्यक्ति (राहुल गांधी) ने प्रोजेक्ट को बर्बाद करने के लिए यहां डाइव लगाई. वे इस इलाके को प्रमोट करने के लिए नहीं, बल्कि बर्बाद करने के लिए तस्वीरें खींचने आए. यह बिल्कुल ठीक नहीं है और देश में इस तरह का कार्य नहीं होना चाहिए. यह कोई मजाक का विषय नहीं है. इसको गंभीरता से लेकर हमें ‘विकसित भारत’ के साथ ‘विकसित अंडमान-निकोबार’ को देखना है.”
–
ओपी/
Skip to content