सीएम योगी का जन्मदिन : अमरोहा में मुस्लिम समाज के लोगों ने दी शुभकामनाएं, दिल्ली के कालकाजी मंदिर में पूजा

New Delhi/अमरोहा, 5 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. अमरोहा में मुस्लिम समाज के लोगों ने Chief Minister को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दुआ की, जबकि दिल्ली के कालकाजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना किया गया.

अमरोहा में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के लिए विशेष दुआएं की. इस दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना भी की गई. लोगों ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार और विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है, जिससे प्रदेश नई दिशा में आगे बढ़ रहा है.

कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी बब्बू मंसूरी ने कहा कि Chief Minister के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए दुआ की गई है. साथ ही देश में भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने की भी कामना की गई.

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने Chief Minister के जन्मदिन को जनसेवा से जुड़े व्यक्ति के सम्मान का अवसर बताया. उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक वातावरण और विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्द बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

वहीं राजधानी दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर में भी Chief Minister योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए.

कालकाजी पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने बताया कि Chief Minister के 55वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए विशेष पूजा की गई. इस दौरान 51 किलो लड्डुओं का भोग भी लगाया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया.

दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने Chief Minister के बेहतर स्वास्थ्य, लंबी आयु और देश-प्रदेश के विकास में उनकी निरंतर भूमिका की कामना की. साथ ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की उन्नति के लिए भी प्रार्थनाएं की गईं.

एएमटी/एएस