भारत में पीएम मोदी और गृह मंत्री के नेतृत्व में बना देशभक्ति का माहौल: नवीन जैन

New Delhi, 12 अगस्त . BJP MP नवीन जैन ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार ‘वंदे मातरम्’ गीत के गायन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि देश में ‘एक देश, एक कानून’ के सिद्धांत और समान नियमों के तहत मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, मदरसा, स्कूल या किसी भी जाति-धर्म के शिक्षण संस्थान में 2014 से Prime Minister Narendra Modi और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देशभक्ति का माहौल बना है.

New Delhi में नवीन जैन ने से बातचीत में कहा कि यही माहौल अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक देखने को मिल रहा है. ऐसा लगता है कि India एक है. हर जगह ‘वंदे मातरम्’ गाया जा रहा है और तिरंगा फहराया जा रहा है. देश के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती. इसके लिए उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और गृह मंत्री अमित शाह का दिल से आभार व्यक्त किया.

विपक्ष को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए नवीन जैन ने कहा कि शुरुआत में विपक्षी पार्टियां, खासकर कांग्रेस, कहती थीं कि मामला छात्रों से जुड़ा है, इसलिए गृह मंत्री को सदन में आकर लाठीचार्ज के मुद्दे पर बयान देना चाहिए. जब गृह मंत्री बयान देने के लिए तैयार हुए तो विपक्ष इससे पीछे हटने लगा. विपक्ष अपनी मर्जी से राज्यसभा और Lok Sabha चलाना चाहता है, लेकिन सदन अपने नियमों और संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह के सदन में आने की इच्छा जताने के बाद विपक्ष सदन से बाहर चला गया, बहिष्कार किया और हंगामा किया.

छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए नवीन जैन ने कहा कि जब देश में पेपर लीक होता है तो कांग्रेस प्रदर्शन करने वालों का समर्थन करती है और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करती है, लेकिन Jharkhand में पेपर लीक होने पर जहां उसकी Government है, कांग्रेस इस मुद्दे पर विरोध नहीं करती. कर्नाटक और पंजाब में भी पेपर लीक के मामलों पर कांग्रेस का विरोध दिखाई नहीं देता. विपक्ष को सभी राज्यों में छात्रों के मुद्दों को समान रूप से उठाना चाहिए.

रांची छात्रों के विरोध प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर BJP MP ने Jharkhand Government और विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि Jharkhand में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई छात्रों के सिर, पैर और घुटनों में चोटें आईं और कुछ की हड्डियां तक टूट गईं. Jharkhand में छात्रों के साथ जो हुआ, वह बेहद गलत है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष को चाहिए कि राज्यसभा में Jharkhand और दिल्ली दोनों मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हो, लेकिन विपक्ष तो चर्चा से भाग रहा है. देश की जनता राहुल गांधी से भी इन मुद्दों पर जवाब मांगना चाहती है.

एफसीआरए बिल को लेकर नवीन जैन ने कहा कि यह देश की जरूरत है. उन्होंने कहा कि India में आने वाले विदेशी चंदे के इस्तेमाल को लेकर Government को यह जानने का अधिकार है कि धन का सही तरीके से उपयोग हो रहा है या नहीं. Government को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि विदेशी चंदे का इस्तेमाल देश-विरोधी गतिविधियों या देश को कमजोर करने वाली गतिविधियों के लिए न हो.

नवीन जैन ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों से अपील की कि वे इसे वोट बैंक की राजनीति के नजरिए से न देखें और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्री अमित शाह यह बिल ला रहे हैं तो इसका समर्थन करते हुए इसे पारित कराने में सहयोग करें.

डीकेएम/डीकेपी