
Patna, 23 मई . Patna में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Police को बड़ी सफलता मिली है. साइबर थाना Police ने एक संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने इनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चेकबुक, लैपटॉप और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है.
डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ साइबर अपराधी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और आसान लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक में करेंट अकाउंट खुलवा रहे थे. इसके बाद आरोपी खातों से जुड़ी पासबुक, एटीएम कार्ड, बैंक डिटेल, सिम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में रख लेते थे. बाद में उन्हीं खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी में किया जाता था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर Police अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण में साइबर थाना की विशेष टीम गठित की गई. टीम का नेतृत्व डीएसपी सह साइबर थाना प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने किया. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर Police ने जांच शुरू की.
जांच के दौरान Police को गुप्त सूचना मिली कि रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर इलाके में एक मकान से साइबर अपराध से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. सूचना के आधार पर Police टीम ने छापेमारी की और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा जिले के नूरसराय निवासी संजय कुमार और नवादा जिले के पकड़ी बरवा निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है.
छापेमारी के दौरान Police ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड, 13 चेकबुक और एक पासबुक बरामद की. Police का कहना है कि बरामद दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की जा रही है. जांच में कई बैंक खातों के जरिए बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन के प्रमाण मिले हैं.
डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि आरोपियों के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में एक महिला समेत अन्य लोगों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं. Police यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने किन-किन राज्यों में लोगों को निशाना बनाया और कितने लोगों से ठगी की गई. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
–
डीकेपी
Skip to content