पटना: मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताई पर्यावरण संरक्षण की जरूरत, राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना

Patna, 5 जून . विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहार Government के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों से पेड़ों को बचाने और पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखने की अपील की. इस दौरान उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना की और कांग्रेस, राहुल गांधी तथा पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा.

दिलीप जायसवाल ने कहा कि दुनिया का पर्यावरणीय संतुलन तेजी से बदल रहा है और तापमान लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यदि पेड़ों और पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई तो आने वाले समय में लोगों के लिए जीवन बेहद कठिन हो जाएगा. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया उनके नेतृत्व की क्षमता को स्वीकार करती है. उन्होंने दावा किया कि Prime Minister मोदी के मार्गदर्शन में India दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कभी लगता था कि 140 करोड़ की आबादी वाला देश अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं कर पाएगा, उन्हें आज India की उपलब्धियों ने जवाब दे दिया है.

कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को मानो कांग्रेस की नैया डुबाने के लिए भेजा गया है. उनके मुताबिक कांग्रेस की कार्यशैली उसके Political भविष्य को नुकसान पहुंचा रही है.

पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर टिप्पणी करते हुए जायसवाल ने कहा कि Political रूप से उनका प्रभाव कम होता जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के कई विधायक असंतुष्ट हैं और उन्हें अपना पुराना अहंकार छोड़ देना चाहिए.

एएमटी/एएस