पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Patna, 6 मई . बिहार की राजधानी Patna के गांधी मैदान में Thursday को सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार होगा. इससे पहले Chief Minister सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल विस्तार के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.

सीएम सम्राट चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि Wednesday को बिहार Government के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया. यह कार्यक्रम Patna के ऐतिहासिक गांधी मैदान में Prime Minister Narendra Modi की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होना है.

उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जा सके.

Chief Minister ने दूसरे एक्स पोस्ट में कहा कि बिहार की ऐतिहासिक और पावन धरती पर केंद्रीय रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन. आपके सशक्त नेतृत्व, अडिग संकल्प और राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पण ने देश को नई शक्ति और गौरव प्रदान किया है. आपका आगमन बिहार के लिए गौरव का क्षण है और हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

वहीं, ‎बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कहा कि Prime Minister Narendra Modi और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के साक्षी बनेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अनेक नेता कार्यक्रम में आएंगे. इस दौरान, एनडीए के नेता भी शामिल होंगे, जिनमें नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी भी शामिल हैं. बिहार एनडीए के सभी सांसद और राज्य से आने वाले Union Minister भी हिस्सा लेंगे.

‎‎उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार दौरे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों में जबरदस्त उत्साह है. यह माहौल पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाता है. ‎Prime Minister Narendra Modi और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में सड़कों पर भी लोग उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम को लेकर एक बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है. शपथ ग्रहण का भव्य समारोह होगा.

डीकेपी/