
Mumbai , 25 जून . अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज होते के साथ इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इस फिल्म में Actor एक बार फिर अपने दमदार और सख्त अंदाज में नजर आने वाले हैं.
फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत कश्मीर के विजुअल्स के साथ एक भारी बैकग्राउंड नैरेशन से होती है, जिसमें कहा जाता है- ‘चौराहे पर 300 लड़के थे जनाब, घर सिर्फ 270 पहुंचे… 30 कम हैं.’ यह लाइन ही पूरे वीडियो का टोन सेट करती है और दर्शकों को एक गंभीर माहौल में ले जाती है. इसके तुरंत बाद अजय देवगन की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं- ‘गलती हमारी नहीं थी, ऑर्डर्स ऊपर से आए थे, ईंट का जवाब पत्थर से, पर सामने वाला पत्थर ही उठा ले, तो जवाब क्या…’ इस डायलॉग के साथ ही स्क्रीन पर युवाओं की भीड़, आगजनी, सैनिकों की तैनाती और उपद्रव के बीच पत्थरबाजी के कई शॉट्स तेजी से दिखाए जाते हैं.
वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से टियर गैस का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन मास्क पहने उपद्रवियों पर इसका कोई खास असर नहीं होता. इसके बाद पैलेट गन्स का उपयोग किया जाता है, लेकिन सीमित प्रभाव के कारण हालात फिर भी कंट्रोल में नहीं आते. इसके बाद वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इससे भी कोई समाधान नहीं होगा. स्थिति कंट्रोल से बाहर दिखाई देती है.
इसी बीच वीडियो में एक और अहम सीन सामने आता है, जहां एक पत्थरबाज अपने साथियों को हर Friday पत्थरबाजी के लिए लाउडस्पीकर से बुलाता है. इसी दौरान अजय देवगन की एंट्री होती है, जो एक बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज में नजर आते हैं. वह हाथ में पोर्टेबल म्यूजिक सिस्टम लेकर चलते हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ का मशहूर गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ बज रहा होता है.
इसके बाद अजय देवगन को सेना की वर्दी में स्वैग के साथ चलते हुए दिखाया जाता है. वह चलते हुए जेब से रिवॉल्वर निकालते हैं, जैकेट उतारते हैं और आराम से अपनी घड़ी खोलते हैं. उनके चेहरे को पूरी तरह रिवील नहीं किया गया है, उन्होंने आधा चेहरा एक मास्क से ढका हुआ है, लेकिन उनकी आंखों की तीव्रता और एक्सप्रेशन से उनका किरदार पूरी तरह प्रभावशाली नजर आ रहा है. वीडियो अजय देवगन के दमदार डायलॉग के साथ खत्म होता है, जिसमें वह कहते है- ‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है.”
फिल्म ‘चौहान’ के जरिए अजय देवगन जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय के साथ पहली बार काम कर रहे है. फिल्म का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं.
–
पीके/पीएम
Skip to content