
New Delhi, 6 दिसंबर . ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एडिलेड में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में वापसी की उम्मीद जताई है.
पैट कमिंस ब्रिसबेन में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में वापसी के करीब थे. रिस्क न लेने और रिकवरी के लिए और समय देने के उद्देश्य से उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था.
कमिंस ने कहा, “एडिलेड के लिए ठीक हो जाऊंगा. कल Sunday को एक और गेंदबाजी सेशन रखूंगा और फिर हम एडिलेड जाएंगे. वहां भी एक गेंदबाजी सेशन होगा. अगर सब ठीक रहा तो मैं वापसी करूंगा. फिलहाल बॉडी बहुत अच्छी लग रही है. मैं ब्रिस्बेन टेस्ट में वापसी कर सकता था, लेकिन गेंदबाजी का ज्यादा भार लेने का असर शरीर पर पड़ सकता था. इसलिए वापसी नहीं हुई.”
उन्होंने कहा, “मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और पर्याप्त गेंदबाजी कर रहा हूं. हड्डी की चोट से वापस आने पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि हम गेंदबाजी करते हैं और कुछ दिन आराम करते हैं, ठीक होते हैं. मैंने लगातार गेंदबाजी नहीं की है. टेस्ट मैच में आपसे लगातार दो दिन, तीन दिन या ज्यादा गेंदबाजी करने की उम्मीद की जाती है. हमें लगा कि यह बहुत रिस्की है. हमने ग्रीन से गेंदबाजी कराने की रणनीति पर काम किया.”
एडिलेड टेस्ट में कमिंस की वापसी माइकल नेसर या ब्रेंडन डॉगेट की जगह हो चुकी है. कमिंस 16 एशेज टेस्ट में 24.10 की औसत से 91 विकेट ले चुके हैं.
ऑस्ट्रेलिया इस समय बतौर तेज गेंदबाज बहुत हद तक मिचेल स्टार्क पर निर्भर है. उन्हें स्कॉट बोलैंड का सहयोग मिल रहा है. कमिंस के साथ-साथ जोश हेजलवुड भी पिछले दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हैं. ऐसे में स्टार्क पर गेंदबाजी का भार ज्यादा है.
17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में अगर कमिंस की वापसी होती है, तो निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी मजबूत होगी.
–
पीएके
Skip to content