
New Delhi, 20 जून . दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर Saturday को हुई हिंसक झड़प में ट्रेन के एक यात्री की हत्या के कुछ ही घंटों बाद, Police टीम ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली मेट्रो में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले 32 साल के एक व्यक्ति की मौत मामले में Police हिरासत में लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
यह घटना Saturday को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई, जहां एक व्यक्ति योगा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. जब वह और दूसरे यात्री ट्रेन के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे तो यात्रियों के एक समूह के बीच झगड़ा शुरू हो गया, जो बाद में हिंसक हो गया.
शुरुआती जांच से पता चला है कि मृतक पंकज धामा को झगड़े के दौरान सह-यात्रियों ने मुक्कों और लातों से पीटा. वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े और उनकी हालत बिगड़ गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंकज धामा पर सात-आठ यात्रियों के एक समूह ने हमला किया और मारपीट की.
मृतक के परिवार का दावा है कि उन्हें रेलवे अधिकारियों से समय पर मदद नहीं मिली, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. उनके कुछ रिश्तेदारों ने कहा कि पीड़ित को अधिकारियों के बजाय कुछ यात्रियों ने अस्पताल पहुंचाया और इस देरी के कारण उनकी जान चली गई.
परिवार के एक सदस्य ने कहा कि अगर उन्हें जल्दी अस्पताल ले जाया जाता, तो उनकी जान बच सकती थी. पंकज धामा दिल्ली मेट्रो में गार्ड के तौर पर काम करते थे. उनके परिवार में एक बेटी और एक बेटा है.
Police अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उस झगड़े की वजह का पता लगाया जा सके, जिसके कारण पंकज धामा की मौत हुई.
इस बीच, social media पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों का एक समूह प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति को घेरे हुए उस पर हमला करता दिख रहा है. माना जा रहा है कि यह वीडियो हाथापाई के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content