पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो ‘आप’ ने बताया ‘घटिया राजनीति’

चंडीगढ़, 24 जून . Chief Minister भगवंत मान से जुड़े कथित फेक वीडियो को लेकर शुरू हुआ Political विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस ने इस मामले में भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है, जबकि पंजाब Government ने इसे घटिया राजनीति का परिणाम बताते हुए कहा है कि Chief Minister की छवि धूमिल करने के लिए यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है.

पंजाब Government में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने Chief Minister भगवंत मान के वीडियो से जुड़ी फोरेंसिक रिपोर्ट में कथित हेराफेरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि वह इस मामले में अधिक कुछ नहीं कहना चाहते, क्योंकि Chief Minister भगवंत मान पहले ही इस पर अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं.

उन्होंने कहा, “यह विपक्ष की घटिया राजनीति का परिणाम है. पंजाब के लोगों के बीच Chief Minister की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है.”

बलबीर सिंह ने कहा कि Political रूप से हताश नेता Chief Minister भगवंत मान पर व्यक्तिगत और Political दोनों तरह के हमले कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य Government जनता के विकास और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है. यदि किसी को Government की कार्यशैली या नीतियों से आपत्ति है, तो उनकी आलोचना की जा सकती है, लेकिन व्यक्तिगत हमले निंदनीय हैं.

उधर, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने भी Chief Minister से जुड़े कथित फेक वीडियो को घटिया राजनीति का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि लोगों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “जब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक हम इसे एक विवादित मामला ही मानेंगे.”

वहीं, Chief Minister भगवंत मान से जुड़े कथित फर्जी वीडियो मामले पर कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अब भगवंत मान के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. अमर सिंह ने आरोप लगाया कि सिख इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि कोई Government श्री अकाल तख्त साहिब को बदनाम करने या उससे संबंधित रिपोर्ट को प्रभावित करने की कोशिश करे.

इसके अलावा, उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर भी राज्य Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में गैंगस्टर गतिविधियां और रंगदारी की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. अमर सिंह ने कहा कि Chief Minister को इस पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए और उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. उन्होंने दावा किया कि पंजाब के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई.

एसएचके/एएस