
सिडनी, 3 अगस्त . ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में Monday को इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से अफरा-तफरी मच गई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि कई लोगों को वहां से निकाला गया. मलबे की ईंटें पास के एक पेट्रोल पंप पर जा गिरीं, जिसके बाद बड़े स्तर पर आपातकालीन राहत अभियान चलाया गया.
आपातकालीन सेवाओं को सुबह करीब 11 बजे उल्टिमो इलाके की वॉटल स्ट्रीट पर इमारत गिरने की सूचना मिली.सूचना मिलते ही Police, दमकल और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.
पैरामेडिक्स ने घटनास्थल पर कुल सात लोगों की जांच की. इनमें से दो पुरुषों की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया. घायलों में एक की उम्र लगभग 30 वर्ष और दूसरे की करीब 60 वर्ष बताई गई है. एक को रॉयल प्रिंस अल्फ्रेड अस्पतालऔर दूसरे को सेंट विंसेंट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार छात्रावास परियोजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था. तभी एक पुराने वेयरहाउस की छत का एक हिस्सा और उससे लगी ईंट की दीवार ढह गई थी.
एनएसडब्ल्यू (न्यू साउथ वेल्स) फायर एंड रेस्क्यू के एक्टिंग सुपरिटेंडेंट पीटर मरे ने बताया कि जब क्रू मौके पर पहुंचा तो काफी अफरातफरी का माहौल था. उन्होंने कहा, “ दीवार ढह गई थी, बिल्डिंग का बहुत बड़ा हिस्सा गिर गया था. ये काफी दुखदायी और खतरनाक स्थिति थी. दीवार ईंटों से बनी हैं और इनका वजन काफी ज्यादा होता है.
अच्छी बात यह रही कि ज्यादा लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा.
एनएसडब्ल्यू फायर एंड रेस्क्यू टीम के अनुसार, मजदूर वहां मौजूद थे इसलिए उन्होंने इमारत गिरते ही कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इमारत के पास रह रहे लोगों ने बताया कि धमाके के साथ इमारत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया.
–
केआर/
Skip to content