विपक्ष पर एफआईआर हो और राहुल गांधी डर जाएं, ये नहीं हो सकता : पप्पू यादव

Patna, 13 जून . बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने विभिन्न मुद्दों का जिक्र करके केंद्र Government की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए.

उन्होंने Saturday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीन भारतीयों को मार दिया गया. 24 भारतीयों पर हमला किया गया और पिछले एक महीने से 100 ज्यादा भारतीय भूखे बैठे हुए हैं. लेकिन, केंद्र Government की ओर से कोई जवाब नहीं आता. इतना ही नहीं, नीट और सीबीएसई की परीक्षाओं में विफलता हाथ लगने के बाद भी केंद्र Government की ओर से दावा किया जाता है कि हम बहादुर हैं. आखिर ये माजरा क्या है? केंद्र Government को इन मामलों से कोई दिक्कत नहीं है. वो कभी सुरक्षा के नाम पर, कभी घर के नाम पर तो कभी ममता बनर्जी के नाम पर मुद्दों को तूल देने की कोशिश करते हैं.

उन्होंने बिहार से जुड़े मुद्दों का जिक्र करके भी राज्य Government को घेरा. उन्होंने कहा कि इन लोगों को बिहार नहीं दिखता है, बल्कि दूसरों के घरों में झांकने की आदत हो चुकी है. यही वजह है कि आज की तारीख में बिहार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी बनी हुई है कि ट्रेन में दिनदहाड़े गोली मार दी जा रही है. अभी खगड़िया में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सासाराम में परसों की बात है कि एक बेटी को दुष्कर्म करके फेंक दिया. मुजफ्फरपुर में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. Patna में रोज फायरिंग हो रही है. नवादा में सिर्फ 10 रुपए की वजह से गोली मार दी गई.

उन्होंने ममता बनर्जी पर दर्ज हुई First Information Report पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, विपक्ष पर First Information Report हो और उससे राहुल गांधी डर जाए, ये नहीं हो सकता. अब तो स्थिति ऐसी बन चुकी है कि मैं न्यायालय से यह अपील करना चाहूंगा कि वो सभी विपक्षी दलों के खिलाफ केस दर्ज करें और सभी को फांसी की सजा सुना दें. उन्होंने कहा कि इन 12 सालों में केंद्र Government ने देश का कुछ नहीं किया है. पंडित जवाहरलाल नेहरू इतने वर्षों तक सत्ता में रहे. वो जेल में भी रहे. 14 हजार करोड़ रुपए दान में दिए. उन्होंने India को विश्व में एक नया मुकाम दिलाया.

एसएचके/एबीएम