
Patna, 10 जून . पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने Prime Minister Narendra Modi के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister रहने के संदर्भ में केंद्र Government की नीतियों और देश की वर्तमान स्थिति को लेकर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि India के पहले Prime Minister जवाहरलाल नेहरू के समय देश के पास सीमित संसाधन और छोटा बजट था, लेकिन इसके बावजूद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर India को सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त थी.
सांसद पप्पू यादव ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि आज देश का बजट पहले की तुलना में कई गुना बढ़ चुका है, लेकिन इसके बाद भी आम नागरिकों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से मध्यम वर्ग, नौकरी पेशा लोगों और युवाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. उनकी आय और रोजगार की स्थिति देश की अर्थव्यवस्था की वास्तविक तस्वीर पेश करती है. नेहरू के लंबे कार्यकाल में India की वैश्विक पहचान मजबूत हुई और देश को विश्व मंच पर गंभीरता से सुना जाता था.
उन्होंने केंद्र Government पर आरोप लगाया कि आतंकवाद, काला धन और बेरोजगारी के खिलाफ किए गए कई बड़े वादों के बावजूद अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए हैं. देश से आतंकवाद की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है. साथ ही पीएम ने काला धन वापस लाने की बात कही थी; वो भी केवल वादे ही रह गए हैं.
कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द होने के मुद्दे पर भी पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर किया जा रहा है और चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिशें हो रही हैं. ऐसे मामलों में न्यायिक हस्तक्षेप की आवश्यकता है और विपक्ष को लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखना होगा. इस मामले को लेकर Supreme Court का दरवाजा खटखटाया जाना चाहिए.
वहीं, बिहार Government में मंत्री निशांत कुमार को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेताओं की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यदि किसी ने तथ्यात्मक बात कही है तो उसे विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए. जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दे जैसे डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतें, शिक्षा और रोजगार जैसी समस्याएं कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं. कुछ Political दल और नेता जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर अनावश्यक विवादों को हवा देने का प्रयास कर रहे हैं.
–
डीएससी
Skip to content