
Lucknow, 10 जून . केंद्र में Prime Minister Narendra Modi Government के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जहां उपलब्धियों का जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस ने इसे लेकर Government पर निशाना साधा है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि भाजपा जिन 12 वर्षों को ‘बेमिसाल’ बता रही है, वे वास्तव में बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, आर्थिक असमानता और संस्थागत गिरावट के लिए याद किए जाएंगे.
अजय राय ने Wednesday को जारी बयान में कहा कि भाजपा Government अपनी उपलब्धियां गिनाने के बजाय विफलताओं को छिपाने के लिए उत्सव का सहारा ले रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में देश की शिक्षा और भर्ती व्यवस्था सबसे अधिक प्रभावित हुई है. उनके अनुसार, पूरे देश में 90 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए, जबकि अकेले उत्तर प्रदेश में दो दर्जन से अधिक भर्ती परीक्षाएं विवादों में रहीं.
उन्होंने कहा कि इससे करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि Government ने रोजगार सृजन के बजाय लोगों को सरकारी राशन पर निर्भर बना दिया है. उन्होंने दावा किया कि आज देश के 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन लेने को मजबूर हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के लगभग 16 करोड़ लोग शामिल हैं. उन्होंने कहा कि Government ने लोगों के हाथों से रोजगार छीनकर उन्हें राशन के झोले थमा दिए हैं.
अजय राय ने आर्थिक मोर्चे पर भी केंद्र Government को घेरते हुए कहा कि बेरोजगारी लगातार गंभीर समस्या बनी हुई है और दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा पूरा नहीं हुआ. उन्होंने दावा किया कि India की अर्थव्यवस्था और प्रतिव्यक्ति आय के कई संकेतक चिंताजनक स्थिति में हैं. उनके मुताबिक, Government की आर्थिक नीतियों का लाभ आम नागरिक तक नहीं पहुंच पाया है.
उन्होंने विदेश नीति को लेकर भी केंद्र Government पर निशाना साधा. राय ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर India की स्थिति पहले की तुलना में कमजोर हुई है और Government राष्ट्रीय हितों की रक्षा में अपेक्षित मजबूती नहीं दिखा सकी है. महंगाई के मुद्दे पर Government को घेरते हुए अजय राय ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है.
उन्होंने कहा कि खाद और अन्य कृषि उत्पादों की बढ़ती कीमतों से किसान भी परेशान हैं, जबकि आवश्यक वस्तुओं की महंगाई ने मध्यम वर्ग और गरीब तबकों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है.
अजय राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की ‘डबल इंजन’ Governmentें जनता की मूल समस्याओं का समाधान करने में असफल रही हैं. उन्होंने दावा किया कि देश की जनता रोजगार, शिक्षा, महंगाई और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर जवाब चाहती है, लेकिन Government इन सवालों से बचने के लिए उत्सव और प्रचार का सहारा ले रही है.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content