
New Delhi, 21 जुलाई . संसद के मानसून सत्र के बीच आयोजित ‘मंगल मिलन’ बैठक कार्यक्रम में Prime Minister Narendra Modi ने एनडीए के सांसदों को संबोधित किया. इस बैठक में सभी सहयोगी दलों के सांसद शामिल हुए. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया से बताया कि Prime Minister ने कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर Government का पक्ष रखा और सभी सांसदों का मार्गदर्शन किया. बैठक में पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा हुई और पीएम मोदी ने इसे चिंता का विषय बताया. साथ ही, Government की ओर से उठाए गए कदमों की भी सराहना की गई.
बैठक की शुरुआत हाल ही में निर्वाचित नए राज्यसभा सदस्यों के स्वागत से हुई. Prime Minister ने सभी नए सांसदों का अभिनंदन करते हुए उनसे जनहित में बेहतर और प्रभावी कार्य करने का आग्रह किया.
वहीं, नीट पेपर लीक मामले के बारे में जानकारी देते हुए Union Minister किरेन रिजिजू ने कहा कि जैसे ही Government को पेपर लीक की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई की गई. इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए Government ने प्राथमिकता के आधार पर दोबारा परीक्षा कराई और उसका परिणाम भी बिना किसी देरी के घोषित किया गया. भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए Government ने कई सख्त कदम उठाए हैं. पेपर लीक में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कानूनी प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न कर सके.
Union Minister ने कहा कि पेपर लीक केवल किसी एक राज्य या केंद्र Government का मुद्दा नहीं है बल्कि यह पूरे देश और युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है. इसलिए सभी राज्यों और सभी Political दलों को इस अपराध के खिलाफ मिलकर एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए. यह किसी दलगत राजनीति का विषय नहीं, बल्कि देश और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा का मामला है. युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा. दोषियों को कड़ी सजा देने के साथ-साथ Government भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए एक मजबूत और पूरी तरह फूलप्रूफ व्यवस्था तैयार कर रही है.
दूसरी ओर, किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में Prime Minister मोदी ने पिछले कुछ महीनों में देश की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने विभिन्न देशों के साथ India द्वारा किए गए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की भी विस्तार से चर्चा की. Prime Minister ने स्पष्ट कहा कि India ने जिन देशों के साथ भी एफटीए किए हैं, उनमें किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने साफ कहा कि किसी भी व्यापार समझौते से किसानों के हितों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा. Government का हर फैसला किसानों और देश, दोनों के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पूरी तरह किसानों और देश के हित में हैं तथा इनमें किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.
रिजिजू ने बताया कि बैठक में Prime Minister ने संसद के मानसून सत्र का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पूरा एनडीए सकारात्मक भूमिका निभाएगा और Government देशहित में जो भी विधेयक और महत्वपूर्ण कार्य संसद में लाएगी, उन्हें सभी सहयोगी दल मिलकर आगे बढ़ाएंगे. Prime Minister ने विपक्षी दलों से भी सहयोग की अपील की हैऔर कहा है कि Political मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन संसद देश, युवाओं और राष्ट्र के भविष्य के लिए काम करने का सर्वोच्च मंच है. इसलिए सभी Political दलों को संसद की गरिमा बनाए रखते हुए देशहित के मुद्दों पर मिलकर काम करना चाहिए.
–
पीएम
Skip to content