
New Delhi, 5 जून . आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र Government पर पेपर लीक के मामलों में ढुलमुल रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए देश की जनता से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है. केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक अरबों-खरबों का धंधा बन चुका है, जिसमें बहुत बड़े लोग शामिल हैं.
उन्होंने जनता से एकजुट होकर मांग करने को कहा – ”बस, अब और नहीं सहेंगे.”
Friday को social media पर जारी वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा, ”हर दो-तीन साल में पेपर लीक हो रहे हैं. यह धंधा बंद क्यों नहीं हो रहा? जब तक आप सब लोग सड़कों पर उतरकर Government को मजबूर नहीं करोगे, यह धंधा नहीं रुकेगा.”
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में चार साल से आप की Government है, वहां एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. दिल्ली में 10 साल Government चलाने के दौरान भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई, जबकि केंद्र Government के हर पेपर में गड़बड़ी हो रही है. केजरीवाल ने इसे ”नियत का सवाल” बताया.
केजरीवाल ने दो उदाहरण देते हुए केंद्र Government पर निशाना साधा. पहला, सीबीएसई के पेपर में ओएसएम कंपनी को ठेका देना, जिसे तेलंगाना में गड़बड़ियों के चलते ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था.
उन्होंने कहा, ”उस कंपनी की गड़बड़ियों से तेलंगाना में 20 से अधिक बच्चों ने सुसाइड किया, फिर भी केंद्र Government ने उसे पूरे देश का ठेका दे दिया.”
दूसरा उदाहरण नीट परीक्षा का देते हुए उन्होंने कहा कि पेपर सेटिंग के दौरान लीक हो रहा है, और Government हवाई जहाज से ट्रांसपोर्ट करने की बात कर रही है, जो बेहद हास्यास्पद है.
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि न तो कंपनी के खिलाफ First Information Report हुई, न कोई गिरफ्तारी हुई. बस एक कमेटी बनाकर सीबीएसई चेयरमैन को हटाकर दूसरे विभाग में तैनात कर दिया गया. उन्होंने कहा, ”इनकी नीयत खराब है. अगले साल फिर पेपर लीक करके अरबों-खरबों कमाने हैं. जब तक लोग सड़कों पर नहीं उतरेंगे, सिस्टम नहीं बदलेगा. आप सबको मिलकर आवाज उठानी होगी और Government को मजबूर करना होगा.”
–
पीकेटी/एएसएच
Skip to content