पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के अनुभव से भाजपा संगठन को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाएंगे : पंकज चौधरी

Lucknow, 5 जुलाई . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय Lucknow दौरे पर लगातार संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं. इसी क्रम में Sunday को भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में हिस्सा लिया.

पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आज Lucknow में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भाजपा-उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्षों की बैठक में सहभागिता की. वर्षों के उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली से मिली सीख मेरे लिए निश्चित रूप से संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के प्रयासों में सहायक सिद्ध होगी.”

वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आज Lucknow में प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से चाय पर मुलाकात हुई.”

इससे पहले Saturday को नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी. उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा था, “Lucknow में उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात हुई.”

Saturday को नितिन नवीन ने Lucknow में BJP MPों और विधायकों की एक उच्चस्तरीय बैठक को भी संबोधित किया. बैठक में पार्टी के जमीनी संगठन को और मजबूत बनाने, संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई.

यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष की मौजूदगी में आयोजित की गई. इसमें संगठनात्मक तैयारियों, वैचारिक मजबूती और राज्य में निर्णायक जनादेश हासिल करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में Chief Minister योगी आदित्यनाथ, उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, और विधायक भी शामिल हुए.

एएस