भाजपा की आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा में विधानसभा चुनाव का भरा गया बिगुल, पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

ग्रेटर नोएडा, 3 अगस्त . ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज, चिटहेरा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘आत्मनिर्भर India संकल्प जनसभा’ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटान देखने को मिला. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जीत का संकल्प दिलाया.

जनसभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, जबकि गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने की. इस अवसर पर मंच पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एक साथ दिखाई दिए. इनमें सांसद डॉ. महेश शर्मा, पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र ठाकुर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, भाजपा नेता सतेंद्र अवाना, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विजेंद्र भाटी, दादरी ब्लॉक प्रमुख, दादरी चेयरमैन गीता पंडित सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि जनसभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत है कि उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जता रही है. उन्होंने दावा किया कि जनता का उत्साह बता रहा है कि वर्ष 2027 में प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार Government बनाएगी.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य Government की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया.

पंकज चौधरी ने Samajwadi Party और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना और Government की आलोचना करना रह गया है. राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदा चोरी विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और रामभक्तों की भावनाओं को आहत किया, वही आज चंदे की चिंता जता रहे हैं.

उन्होंने कहा कि संबंधित मामले में एसआईटी का गठन किया गया था और जिन लोगों पर आरोप थे, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई. जनसभा के दौरान भाजपा नेताओं ने आत्मनिर्भर भारत, विकास, सुशासन और संगठन की मजबूती को आगामी चुनावों का मुख्य आधार बताया.

मंच से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ Government की उपलब्धियों को भी विस्तार से गिनाया गया. कार्यक्रम में गुर्जर समाज के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही, जिससे क्षेत्र में सामाजिक और Political समीकरणों को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

आयोजकों के अनुसार जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा. भाजपा ने इस आयोजन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

पीकेटी/एएसएच