नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

New Delhi, 18 जून . आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के बाहर 2 राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी. सूत्रों के अनुसार, जिस घर को निशाना बनाया गया है, उसी परिवार के एक सदस्य सनी की करीब दो वर्ष पहले हत्या हुई थी.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार का नाम अवैध शराब कारोबार से जुड़ा रहा है. परिजनों का कहना है कि मामले में जल्द ही कोर्ट में पेशी होनी थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गवाही से पहले परिवार को डराने और दबाव बनाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई हो.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय Police, क्राइम टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. Police घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. वहीं, मामले की जांच जारी है.

फिलहाल, फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश या गवाही प्रभावित करने की साजिश है या नहीं, इसकी जांच Police द्वारा की जा रही है. Police परिवार के बयान और आसपास लगे cctv के आधार पर हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि फायरिंग का एक इसी प्रकार का दूसरा मामला Thursday को Jharkhand के गोड्डा जिले से सामने आया, जहां पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में पंचायत मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी. हमले में मुखिया बाल-बाल बच गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पोड़ैयाहाट थाना पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

Police के अनुसार, अनुपम भगत स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा से लौट रहे थे. इसी दौरान मुख्य बाजार स्थित पंडित टोला कांबली बगीचा के पास उन पर फायरिंग की गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो राउंड गोली चलाई गई. हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.

मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि अनुपम भगत वर्ष 2024 के चर्चित शैलेंद्र भगत हत्याकांड के प्रमुख गवाहों में शामिल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इस मामले में अदालत में गवाही भी दी थी. हालांकि, Police ने अभी तक फायरिंग की घटना को किसी विशेष मामले से जोड़कर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की बात कही है.

डीके/एबीएम