
New Delhi, 17 जुलाई . पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज 19 से 23 जुलाई तक India के आधिकारिक दौरे पर आएंगे. विदेश मंत्रालय ने Friday को इसकी जानकारी दी.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पनामा के विदेश मंत्री Sunday को India पहुंचेंगे. Monday को वह नई संसद भवन में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक करेंगे.
Tuesday को दिल्ली में कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद Wednesday को वह परिवहन भवन में बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात करेंगे. Thursday को वह India से रवाना हो जाएंगे.
इस महीने की शुरुआत में India के पनामा में राजदूत सुमित सेठ ने विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज-अचा से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने India और पनामा के बीच संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की थी.
पनामा स्थित भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राजदूत सुमित सेठ ने पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज-आचा से मुलाकात की और उन्हें भारत-पनामा के प्रतीकात्मक झंडे का पिन भेंट किया. दोनों ने India और पनामा के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की.”
पिछले वर्ष India के राजदूत सुमित सेठ की ओर से पनामा में आयोजित एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज-आचा वास्केज ने आतंकवाद के खिलाफ India का समर्थन किया था. यह कार्यक्रम कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में आए भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए आयोजित किया गया था.
यह प्रतिनिधिमंडल मध्य अमेरिका के इस महत्वपूर्ण देश का दौरा कर रहा था. पनामा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का निर्वाचित सदस्य भी है. प्रतिनिधिमंडल ने पहलगाम में Pakistan से जुड़े आतंकवादियों द्वारा किए गए धार्मिक रूप से प्रेरित हमले में 26 लोगों की मौत के बाद आतंकवाद के प्रति India की जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट किया था.
पनामा के President जोस राउल मुलिनो क्विंटेरो ने भी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान आतंकवाद के खिलाफ India की लड़ाई के लिए समर्थन जताया था.
–
एवाई/
Skip to content