
पालघर, 19 अगस्त . Maharashtra के पालघर जिले में स्थित दापचरी में प्रस्तावित 1,395 एकड़ क्षेत्रफल वाले अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार को लेकर राज्य Government ने तैयारियां तेज कर दी हैं. फ्रांस के प्रसिद्ध रुंगीस मार्केट की तर्ज पर विकसित होने वाला यह अत्याधुनिक कृषि व्यापार केंद्र किसानों को सीधे वैश्विक बाजार से जोड़ने का काम करेगा. Government का दावा है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से स्थानीय स्तर पर करीब 10 हजार रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
इसी कड़ी में राज्य के मंत्री जयकुमार रावल ने Wednesday को दापचरी पहुंचकर प्रस्तावित परियोजना स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने परियोजना से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.
मंत्री जयकुमार रावल ने गोशाला परिसर, गोहर धाड़ कृषि विभाग और नया मोहरा कृषि विभाग समेत परियोजना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की मौजूदा स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली.
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सुभाष भागडे, बाबासाहेब थोरात, पणन मंडल के कार्यकारी संचालक संजय कदम, सहायक परियोजना अधिकारी शैलेश सावंत, डहाणू तहसीलदार सुनील कोली, उपनिबंधक किशन रत्नाले, तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
जयकुमार रावल ने कहा कि Maharashtra Government दापचरी में एक आधुनिक और विश्वस्तरीय कृषि बाजार विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है. यहां विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर Maharashtra, कोंकण और पश्चिम Maharashtra सहित देशभर के किसानों की उपज पहुंच सकेगी.
उन्होंने बताया कि बाजार में फल, सब्जियां, फूल, अनाज, मछली, दुग्ध उत्पाद और मांस सहित विभिन्न कृषि उत्पादों के लिए प्रसंस्करण, पैकिंग, भंडारण और निर्यात की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
Government की योजना दापचरी को एकीकृत मल्टी-मॉडल कृषि लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने की है. परियोजना को वाढवण डीपवॉटर पोर्ट, नवी Mumbai अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह, समृद्धि महामार्ग, वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और वडोदरा एक्सप्रेसवे जैसी प्रमुख बुनियादी सुविधाओं से कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.
इससे कृषि उत्पादों के परिवहन और निर्यात में आसानी होगी तथा लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आने की उम्मीद है. साथ ही फल, सब्जियां, फूल, अनाज, दालें, मसाले और प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों के निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा.
मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि परियोजना का सबसे बड़ा फायदा स्थानीय नागरिकों को होगा. इसके माध्यम से करीब 10 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है. स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा.
उन्होंने बताया कि कृषि प्रसंस्करण इकाइयों, गोदामों, कोल्ड स्टोरेज, लॉजिस्टिक्स, पैकिंग, परिवहन और अन्य सहायक सेवाओं में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
जयकुमार रावल ने कहा कि वर्तमान में स्थानीय किसान और मछुआरे अपना उत्पाद बेचने के लिए Mumbai और वाशी तक जाते हैं. दापचरी में अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार बनने के बाद उन्हें अपने क्षेत्र में ही बड़ा व्यापारिक मंच उपलब्ध होगा.
इससे परिवहन लागत कम होगी, उत्पादों के बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.
मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना के लिए किसी का विस्थापन नहीं किया जाएगा. कई वर्षों से उपयोग में नहीं लाई जा रही सरकारी जमीन का सुनियोजित विकास कर यह परियोजना तैयार की जाएगी.
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कृषि बाजार नहीं, बल्कि Maharashtra के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और पालघर को अंतरराष्ट्रीय कृषि व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करने की महत्वाकांक्षी पहल है. Government सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से इस परियोजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए कार्य कर रही है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content