
बीजिंग, 23 मई . Pakistanी Prime Minister शाहबाज शरीफ 23 मई को चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में पहुंचे.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में कहा कि Prime Minister शाहबाज की यह आधिकारिक यात्रा चीन और Pakistan के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय आदान-प्रदान है. चीन आशा करता है कि दोनों पक्ष इस यात्रा के अवसर पर अपनी पारंपरिक मित्रता को जारी रखेंगे, चौतरफा सहयोग को गहरा करेंगे और नए युग में और घनिष्ठ चीन-Pakistan साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में एक नया अध्याय लिखेंगे.
23 मई की शाम को, चीन के चच्यांग प्रांत की स्थानीय Government और Pakistan के पंजाब प्रांत की Government ने हांगचो में चच्यांग प्रांत और Pakistan के पंजाब प्रांत के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान संबंध स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
डीकेपी/
Skip to content