
New Delhi, 10 जून . Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने Wednesday को बताया कि Pakistan की महिला क्रिकेट टीम जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी. इस दौरे पर छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी. श्रीलंका दौरे पर Pakistan टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी.
पीसीबी ने बताया कि सभी मैच हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. वनडे मैच 23, 25 और 28 जुलाई को खेले जाएंगे. मैच आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 चक्र का हिस्सा हैं.
Pakistan अभी 6 मैचों में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. टीम ने चार मैच जीते हैं. न्यूजीलैंड 13 अंकों के साथ तालिका में सबसे आगे है. कीवी टीम ने Pakistan से तीन मैच ज्यादा खेले हैं. वहीं, श्रीलंका छह मैचों में आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. उन्होंने भी चार मैच जीते हैं. नेट रन रेट में अंतर के कारण श्रीलंका Pakistan से पीछे है.
Pakistan और श्रीलंका महिला टीमों के बीच अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं, जिनमें Pakistan ने 11 और श्रीलंका ने 9 मैच जीते हैं. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. वहीं, वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमें 34 बार आमने-सामने हुई हैं. Pakistan ने 11 मैच जीते हैं और 22 गंवाए हैं, जबकि एक मैच रद्द हुआ है.
Pakistan महिला टीम का श्रीलंका दौरा टी20 सीरीज के साथ खत्म होगा. टी20 सीरीज के 3 मैच 31 जुलाई, 2 अगस्त और 4 अगस्त को खेले जाएंगे. Pakistan और श्रीलंका दोनों टीमें फिलहाल टी20 विश्व कप 2026 के लिए अभी इंग्लैंड में हैं. विश्व कप 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा.
विश्व कप में Pakistan ए ग्रुप में है. Pakistan के साथ ग्रुप की अन्य टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड हैं. ग्रुप बी में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड है.
–
पीएके
Skip to content