वनडे ट्राई सीरीज: पाकिस्तान करेगा इंग्लैंड और श्रीलंका की मेजबानी, जानिए टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

लाहौर, 19 अगस्त . Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने Wednesday को ऐलान किया है कि Pakistan वनडे ट्राई सीरीज की मेजबानी करेगा. यह ट्राई सीरीज 18 से 31 अक्टूबर तक खेली जाएगी, जिसमें Pakistan के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम हिस्सा लेगी.

Pakistan, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाली यह ट्राई सीरीज रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेली जाएगी. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर में होगा. ट्राई सीरीज की शुरुआत 18 अक्टूबर को रावलपिंडी में Pakistan और श्रीलंका के बीच मैच से होगी. इसके बाद, Pakistan 20 अक्टूबर को उसी मैदान पर इंग्लैंड का सामना करेगा, और फिर 22 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा.

इसके बाद तीनों टीमें लाहौर जाएंगी, जहां Pakistan 25 अक्टूबर को इंग्लैंड से और 27 अक्टूबर को श्रीलंका से भिड़ेगा. श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच छठा मैच 29 अक्टूबर को होगा, और शीर्ष दो टीमें 31 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी. इससे पहले, Pakistan ने आखिरी बार ट्राई सीरीज की मेजबानी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले की थी, जहां Pakistan के साथ न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज में हिस्सा लिया था.

पीसीबी ने श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ द्विपक्षीय मैचों का एक व्यस्त कार्यक्रम भी घोषित किया है, जिसमें तीनों टीमें 9 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच मैच खेलेंगी. श्रीलंका की टीम 4 अक्टूबर को मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए Pakistan पहुंचेगी. ये तीनों मैच रावलपिंडी में 9, 11 और 13 अक्टूबर को खेले जाएंगे.

टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड की टीम वनडे ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने के लिए Pakistan आएगी, जबकि श्रीलंका टूर्नामेंट के बाद 4 से 6 नवंबर तक इस्लामाबाद में तीन दिवसीय मैच खेलेगा. इसके बाद Pakistan और श्रीलंका दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी. पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में खेला जाएगा, और दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. यह सीरीज मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकल में Pakistan की घरेलू सरजमीं पर दूसरी टेस्ट सीरीज होगी. इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में साउथ अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए Pakistan का दौरा किया था.

वनडे ट्राई सीरीज का शेड्यूल:

18 अक्टूबर: Pakistan बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी

20 अक्टूबर: Pakistan बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी

22 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी

25 अक्टूबर: Pakistan बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 अक्टूबर: Pakistan बनाम श्रीलंका, लाहौर

29 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, लाहौर

31 अक्टूबर: ट्राई सीरीज का फाइनल, लाहौर

एसएम/डीकेपी