
बीजिंग, 25 मई . Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ ने चीन के दौरे पर President शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने चीन-Pakistan आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के दूसरे चरण के तहत सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. इस दौरान President जिनपिंग ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में Pakistan की भूमिका की सराहना की.
Pakistanी मीडिया डॉन के अनुसार President शी जिनपिंग ने कहा, “मुझे पता है कि आप अभी-अभी ईरान से लौटे हैं और मौजूदा शांति के लिए सकारात्मक कोशिशें की हैं. हम अब भी Pakistan के सकारात्मक भूमिका की तारीफ करते हैं.”
इस दौरे पर पीएम शहबाज के साथ सीडीएफ और सीओएएस फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी मौजूद हैं. दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की.
‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में दोनों देशों के बीच बातचीत को संबोधित करते हुए President शी ने कहा, “चीन, Pakistan के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है, ताकि नए दौर में एक साझा भविष्य वाली चीन-Pakistan कम्युनिटी को और भी करीब से बनाया जा सके, इलाके की शांति और स्थिरता में योगदान दिया जा सके और पड़ोसी देशों के बीच साझा भविष्य वाली कम्युनिटी बनाने के लिए एक मिसाल कायम की जा सके.”
शी ने पीएम शहबाज को पुराना दोस्त बताया और कहा कि दोनों देशों ने दशकों से एक-दूसरे को समझा, भरोसा किया और एक-दूसरे का साथ दिया है, जिससे दोस्ती की कभी न टूटने वाली परंपरा बनी है.
शी ने कहा, “इंटरनेशनल बदलावों के बावजूद चीन ने हमेशा Pakistan के संबंधों को प्राथमिकता दी है.”
वहीं Pakistanी पीएम ने चीन और Pakistan को दो आयरन ब्रदर देश कहा. इसके अलावा शरीफ ने चीन को Pakistan का बहुत अच्छा दोस्त और शांति पसंद इंसानियत का बहुत अच्छा दोस्त भी बताया और कहा, “इसका क्रेडिट हमारे फाउंडिंग फादर्स को जाता है जिन्होंने पिछले सात दशकों से ज्यादा समय से इस संबंध को बनाने के लिए बहुत मेहनत की है.”
आर्थिक संकट से जूझ रहा Pakistan दो नावों की सवारी कर रहा है. एक तरफ वह अंतरराष्ट्रीय छवि सुधारने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहा है तो दूसरी तरफ आर्थिक मदद के लिए चीन से नजदीकी बढ़ा रहा है.
–
Skip to content