
इस्लामाबाद, 19 अगस्त . जम्मू-कश्मीर पर India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की टिप्पणी के खिलाफ Pakistan ने Wednesday को इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी (चार्जे डी अफेयर्स) को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया.
Pakistan के विदेश मंत्रालय के अनुसार, “अमेरिका के राजदूत की जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर की गई कथित ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ टिप्पणियों पर विरोध पत्र सौंपा गया.”
बयान में कहा गया कि Pakistan ने जम्मू-कश्मीर को ‘India का हिस्सा’ बताए जाने की टिप्पणी को खारिज कर दिया. Pakistan ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र है, जिसका अंतिम निर्णय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों और कश्मीरी जनता की आकांक्षाओं के अनुसार होना बाकी है.
बयान के अनुसार, Pakistan ने यह भी कहा कि अमेरिकी राजदूत का यह गैर-जिम्मेदाराना बयान जम्मू-कश्मीर विवाद पर अमेरिका के लंबे समय से चले आ रहे रुख के विपरीत है. यह अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की सर्वोच्चता के प्रति अमेरिका की घोषित प्रतिबद्धता से भी मेल नहीं खाता.
हालांकि, गोर की टिप्पणी से बौखलाए Pakistan ने जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान के लिए India और Pakistan के बीच मध्यस्थता की अमेरिका की पेशकश की सराहना की. साथ ही, सार्वजनिक बयान जम्मू-कश्मीर की विवादित स्थिति के अनुरूप देने का आग्रह किया.
अमेरिकी राजदूत की टिप्पणियों के खिलाफ यह विरोध पत्र Pakistan की ओर से दर्ज किया गया एक औपचारिक कूटनीतिक विरोध है.
विदेश मंत्रालय ने संदेश में दोहराया कि जम्मू-कश्मीर के भविष्य का फैसला स्थापित अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया के तहत होना चाहिए, न कि किसी एकतरफा दावे के आधार पर.
इससे पहले India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने Wednesday को जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दौरे के दौरान कहा कि अमेरिका केंद्र शासित प्रदेश के लिए जारी यात्रा संबंधी एडवाइजरी पर फिर से विचार करेगा. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जम्मू-कश्मीर India का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
Chief Minister उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद अमेरिकी राजदूत ने कहा, “यहां आकर खुशी हुई. अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए जारी अपनी यात्रा संबंधी एडवाइजरी पर फिर से विचार करेगा. यह India का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.”
गोर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने क्षेत्र की खूबसूरती की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “यह एक बेहद खूबसूरत जगह है. मैं यहां आकर और इस जगह को देखकर बहुत उत्साहित हूं. हमारी बैठक बहुत अच्छी रही. कुछ मुद्दों पर आगे भी काम किया जाना है, जिन्हें हम वाशिंगटन और दिल्ली तक ले जाने की उम्मीद करते हैं.”
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content