
काबुल, 10 जून . अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में Pakistanी सैन्य हवाई हमलों में 13 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने Wednesday को इसकी पुष्टि की.
मुजाहिद ने Pakistanी सेना की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि Tuesday रात हुए हमलों में नागरिक घरों को निशाना बनाया गया, जिसमें 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग आदमी की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य महिलाएं और बच्चे घायल हुए हैं.
social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तालिबान प्रवक्ता ने लिखा, “पिछली रात Pakistanी सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया और कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में घरों पर बमबारी की. इन हमलों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति मारे गए, जबकि 14 अन्य महिलाएं और बच्चे घायल हुए हैं. हम इस मानवीय अपराध और आक्रामकता की कड़ी निंदा करते हैं.”
यह ताजा घटना ऐसे समय में हुआ है, जब Pakistan और अफगानिस्तान के बीच पिछले कुछ महीनों से तनाव लगातार बढ़ रहा है. दोनों देशों के बीच बार-बार गोलीबारी और नागरिकों की मौत को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अस्थिरता फैलाने के आरोप लगा रहे हैं, जबकि कूटनीतिक और स्थानीय स्तर की मध्यस्थता की कोशिशें भी अब तक हालात को शांत करने में नाकाम रही हैं.
तालिबान शासन के अनुसार, पिछले महीने भी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के डांगम जिले में Pakistanी हमलों में तीन लोगों की मौत हुई थी और 14 लोग घायल हुए थे.
अफगानिस्तान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, डांगम के एक तालिबान जिला अधिकारी ने कहा था कि दो स्कूल, एक क्लिनिक और दो मस्जिदें Pakistanी हमले में नष्ट हो गईं.
डांगम के तालिबान जिला गवर्नर मोहम्मद उमर सादिक ने कहा कि Pakistanी सेना अब सीधे हमला करने की क्षमता खो चुकी है और अब नागरिक इलाकों को निशाना बना रही है. उन्होंने यह भी बताया कि हमलों में 80 मवेशी भी मारे गए. अधिकारी के अनुसार, कुनार प्रांत में हमलों की शुरुआत के बाद से अब तक 12 स्कूल नष्ट हो चुके हैं.
इससे पहले 12 मई को अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने बताया था कि 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच Pakistan और अफगान बलों के बीच सीमा पार हिंसा के कारण कम से कम 372 अफगान नागरिक मारे गए और 397 घायल हुए.
यूएनएएमए ने बताया कि इस सीमा पार हिंसा में कुल मिलाकर 750 से ज्यादा नागरिकों की मौत या चोट हुई है, जो Pakistan की सेना और अफगानिस्तान की ‘डी-फैक्टो’ सुरक्षा ताकतों के बीच हुई लड़ाई का नतीजा है. रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर नागरिक हताहत फरवरी और मार्च में हुए हवाई हमलों के कारण हुए.
–
एवाई/
Skip to content