
New Delhi, 25 मई . President द्रौपदी मुर्मु ने Monday को President भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले पद्म अवॉर्ड्स दिए. दरअसल, Government ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी. इस क्रम में पहले फेज में देश की 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया. जबकि, शेष विजेताओं को दूसरे चरण में अवॉर्ड दिए जाएंगे.
President मुर्मु ने Monday के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए. जिन हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें Actor आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया के अलावा पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं.
खास बात यह है कि पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं भी शामिल हैं. इसके साथ ही 16 ऐसी हस्तियां हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए हैं.
दिवंगत Actor धर्मेंद्र, केरल के पूर्व Chief Minister वीएस अच्युतानंदन और Supreme Court के पूर्व जज केटी थॉमस समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिए गए हैं. जबकि मशहूर गायक अल्का याग्निक और Jharkhand के पूर्व सीएम शिबू सोरेन समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा Actor आर माधवन, इंडिया क्रिकेट टीम में खिलाड़ी रोहित शर्मा, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया.
President द्रौपदी मुर्मु ने President भवन में Actor धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया. उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया.
पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बिहार के पद्मश्री पुरस्कार विजेता विश्व बंधु (मरणोपरांत) की पत्नी इंदु देवी ने कहा कि Government का तहे दिल से शुक्रिया कि उन्होंने इसे मान्यता दी और उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया. हम सभी बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं. हम भावुक भी हैं, हमारी आंखों में खुशी के आंसू आ रहे हैं. पूरा परिवार बहुत खुश है, गर्व महसूस कर रहा है और हम Government के आभारी हैं.
कार्यक्रम में Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.
–
एमएस/एबीएम
Skip to content