ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

New Delhi, 26 जुलाई . Prime Minister पद को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश का Prime Minister युवा होना चाहिए. उनके इस बयान पर Sunday को अलग-अलग Political दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी.नेताओं ने कहा कि India में Prime Minister का फैसला उम्र नहीं, बल्कि जनता करती है.

Saturday को एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, “India की 50 प्रतिशत आबादी 25 साल से कम उम्र की है. हमारी कोशिश होगी कि आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी युवाओं को उम्मीदवार बनाए, ताकि वे आपकी आवाज बेखौफ होकर उठा सकें.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी कोशिश होगी कि 2029 के चुनाव में India का Prime Minister 80 साल का व्यक्ति नहीं, बल्कि 40 या 45 साल का युवा बने. यही हमारा प्रयास रहेगा.”

ओवैसी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें उम्र की इतनी चिंता क्यों है. अमेरिका के President की उम्र 80 साल से ज्यादा है और वह आज भी दुनिया की राजनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं. मुझे लगता है कि ओवैसी एक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वह हमेशा मुस्लिमों और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं.”

उन्होंने से कहा, “हमें गर्व है कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है.”

भाजपा नेता आरपी सिंह ने ओवैसी और अन्य विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया कि वे “युवाओं के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करना चाहते हैं.”

उन्होंने कहा, “जिस तरह Prime Minister मोदी देश के छात्रों और युवाओं की चिंता करते हैं, वैसा अब तक किसी भी Prime Minister ने नहीं किया.”

कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि India एक लोकतांत्रिक देश है, जहां 80 साल का व्यक्ति भी चुनाव लड़ सकता है और युवा भी. उन्होंने से कहा, “लोकतंत्र में जीतने वाली पार्टी अपना नेता चुनती है. वे जिसे चाहें, उसे चुन सकते हैं. यही लोकतंत्र की खूबसूरती है. आखिरकार Prime Minister कौन बनेगा, इसका फैसला कोई Political दल नहीं, बल्कि देश की जनता करती है.”

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है. उन्होंने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि वह देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. लोगों की अपनी-अपनी राय हो सकती है, लेकिन हमारा संघर्ष और हमारा रास्ता अलग है.

एएमटी/