हर 1,000 युवाओं में से सिर्फ 12 को ही पक्की नौकरी मिलती है : राहुल गांधी

प्रयागराज, 8 अगस्त . कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Saturday को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान छात्रों को संबोधित किया और उनसे फीडबैक भी ली. इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रत्येक 1,000 युवाओं में से सिर्फ 12 को ही पक्की नौकरी मिलती है.

छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरे परिवार का घर प्रयागराज में था. मुझे यहां आकर बहुत खुशी होती है. यह शहर ज्ञान का केंद्र हुआ करता था. इलाहाबाद विश्वविद्यालय कभी देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक था. मैं यहां आपसे दर्द, डेटा और दौलत की बात करने आया हूं. हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं. लोग चीन, अमेरिका और रूस की बात करते हैं, लेकिन 21वीं सदी में India के युवाओं और उनकी क्षमता के सामने वे सभी फीके पड़ जाते हैं. 21वीं सदी में किसी देश की तरक्की दो चीजों पर निर्भर करती है. युवाओं की क्षमता, जो आपमें है, और वह डेटा जो आप बनाते हैं.

उन्होंने कहा कि India के पास युवा भी हैं और दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा भी. हर भारतीय रोजाना एक गीगाबाइट डेटा इस्तेमाल करता है. भविष्य की तरक्की इसी डेटा और आपकी क्षमता से होगी. युवा और डेटा मिलकर ही 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था बनाते हैं. देश के युवा पढ़ाई करते हैं, इसमें परिवारों का लाखों-करोड़ रुपया खर्च होता है. फिर सिस्टम एक सर्टिफिकेट देता है, लेकिन उससे आपको रोजगार नहीं मिलता है. 1,000 में से सिर्फ 12 लोगों को ही पक्की नौकरी मिलती है.

राहुल गांधी ने कहा कि लोगों से उनका डाटा छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया जाता है. फिर आपको कहा जाता है कि रील और कंटेंट बनाइए. रील 21वीं सदी का नया नशा है. इस लत में तो डूबे रह सकते हैं, लेकिन आपको नौकरी नहीं मिल सकती. इस देश में आपको रोजगार नहीं मिल सकता.

इसी बीच, बातचीत के दौरान एक छात्र ने राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार जताया. छात्र ने यूपी में हुए पेपर लीक के बारे में भी विस्तार से बताया. एक छात्र ने कहा कि जब से भाजपा की Government बनी है, तब से लगातार पेपर लीक हो रहे हैं. इसमें 2017 दरोगा भर्ती परीक्षा, 2018 यूपी constable भर्ती परीक्षा, 2020-21 यूपी एसआई भर्ती परीक्षा, 2022 लेखपाल भर्ती परीक्षा और 2023 यूपी constable भर्ती परीक्षा शामिल हैं.

डीकेएम/एबीएम