
विशाखापत्तनम, 5 जुलाई . आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट से समुद्र में लापता हुए सात मछुआरों में से एक Sunday को सुरक्षित वापस लौट आया, जबकि बाकी छह मछुआरों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान जारी है. कोस्ट गार्ड, नौसेना और मरीन Police मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
अधिकारियों के मुताबिक विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों के सात मछुआरे 1 जुलाई को विशाखापत्तनम फिशिंग हार्बर से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में निकले थे.
इसी दौरान बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण समुद्र का मौसम अचानक खराब हो गया. परिवारवालों ने मोबाइल फोन के जरिए उनसे संपर्क कर उन्हें सतर्क किया. मछुआरों ने भरोसा दिलाया था कि वे 4 जुलाई की दोपहर तक तट पर लौट आएंगे.
हालांकि तय समय तक उनके वापस नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई. इसके बाद उन्होंने तुरंत कोस्ट गार्ड और मरीन Police को सूचना दी.
Sunday को एक जहाज के चालक दल ने मछली पकड़ने वाली नाव के मालिक कारे चिन्नैया को सुरक्षित बचा लिया और उन्हें तट पर पहुंचाया. बताया जा रहा है कि जहाज के चालक दल ने पांच अन्य मछुआरों को भी देखा था लेकिन किसी कारणवश केवल चिन्नैया ही जहाज पर चढ़ सके. उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बचाव एजेंसियों ने बाकी मछुआरों की तलाश और तेज कर दी है.
इस बीच Chief Minister एन चंद्रबाबू नायडू ने भी लापता मछुआरों को जल्द से जल्द खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं. चित्तूर जिले के कुप्पम शहर से उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर पूरे अभियान की जानकारी ली.
अधिकारियों ने Chief Minister को बताया कि कोस्टगार्ड का एक जहाज बंगाल की खाड़ी में लापता नाव की तलाश कर रहा है. उन्होंने बताया कि नाव में तकनीकी खराबी गंगावरम तट के पास आई थी, जिसके कारण वह समय पर वापस नहीं लौट सकी.
Sunday सुबह से नौसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से भी खोज अभियान शुरू कर दिया गया है. फिलहाल कोस्टगार्ड, भारतीय नौसेना और मरीन Police संयुक्त रूप से समुद्र में लापता मछुआरों की तलाश में जुटे हैं.
Chief Minister चंद्रबाबू नायडू ने मरीन आईजी और विशाखापत्तनम Police आयुक्त को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाने और हर प्रगति की जानकारी उन्हें देने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने मंत्री अच्चन्नायडू और विशाखापत्तनम के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मछुआरों के परिवारों की हरसंभव मदद करने के भी निर्देश दिए हैं.
–
पीएम
Skip to content