हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा: प्रधानमंत्री मोदी

New Delhi, 9 अगस्त . देश के अलग-अलग राज्यों में Sunday से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो चुकी है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में साल 2022 में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है. इस साल 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृति मंत्रालय की एक पोस्ट को रिपोस्ट भी किया.

Prime Minister मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा है. आइए, हम ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं. खुशी है कि इस वर्ष के प्रयास ‘वंदे मातरम’ को समर्पित हैं, और वह भी ऐसे समय में जब हम इसकी 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.

वहीं, संस्कृति मंत्रालय ने अभियान के वेबसाइट ‘हर घर तिरंगा डॉट कॉम’ लॉंच करते हुए कहा कि पिछले 150 सालों से ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष ने देश की आत्मा को झकझोरा है. इस स्वतंत्रता दिवस पर, जब India ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्राओं, रैलियों, संगीत कार्यक्रमों और सामूहिक गायन के लिए एकजुट हो रहा है, तो आइए वही भावना हर गली और हर घर तक पहुंचाएं.

भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश में 10 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान को बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में चलाने का फैसला किया है. पार्टी ने बूथ स्तर तक अभियान को पहुंचाने की रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 परिवारों को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य दिया है. इसके साथ ही प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान, स्वच्छता अभियान तथा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने भी प्रदेशवासियों से खास अपील की है. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “तिरंगा हमारे राष्ट्र की अस्मिता, एकता और गौरव का सर्वोच्च प्रतीक है. यह प्रत्येक भारतीय के ह्रदय में देशभक्ति, कर्तव्य और राष्ट्र प्रथम की भावना को और प्रबल करती है. आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने घर, प्रतिष्ठान और संस्थान पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा अवश्य फहराएं. साथ ही, अपनी एक सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपलोड करें और इस जनभागीदारी अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और गौरव को अभिव्यक्त करें.”

उन्होंने कहा, “आइए, इस स्वतंत्रता पर्व पर ऐसा संकल्प लें कि Rajasthan का हर घर तिरंगे से सजे, हर हृदय India माता के लिए धड़के, और हर नागरिक गर्व से कहे—’मेरा तिरंगा, मेरी पहचान, मेरा भारत, मेरा अभिमान.’”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों से अपील की है कि 9 से 17 अगस्त तक आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़कर इसे राष्ट्रभक्ति का पर्व बनाएं.

Haryana में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘यूथ मैराथन एवं वंदे मातरम् कॉन्सर्ट’ का आयोजन किया गया है. इसमें Chief Minister नायब सिंह सैनी शामिल हुए हैं.

–आईएएएस

एमएस/