‘हमारा परिवार अब पूरा होगा’, दूसरी बार मां बनने वाली हैं केली कुओको, शेयर की खुशखबरी

Mumbai , 11 जून . लोकप्रिय शो ‘द बिग बैंग थ्योरी’ में पेनी का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस केली कुओको जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं. Actress ने अपने social media अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है. इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और मनोरंजन जगत के कई लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया.

केली ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में सोनोग्राम, परिवार के साथ बिताए गए खास पल और एक्ट्रेस का बेबी बंप भी नजर आ रहा है.

तस्वीरों के साथ केली ने कैप्शन में लिखा, ”हमारा परिवार अब पूरा होने जा रहा है. यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. दूसरी बार मां बनने का सफर पहले की तुलना में थोड़ा अलग और कुछ मामलों में ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन मैं इस पल के लिए बेहद खुश और आभारी हूं.”

बता दें कि केली कुओको और Actor टॉम पेल्फ्रे, दोनों पहली बार मई 2022 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सेरेमनी में साथ दिखाई दिए थे. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं. कुछ समय बाद केली ने अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म किया. करीब पांच महीने बाद उन्होंने इंस्टग्राम पर जानकारी दी कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. मार्च 2023 में उन्होंने अपनी बेटी मटिल्डा को जन्म दिया. बेटी के जन्म के बाद दोनों अक्सर उसके साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर करते रहे. इसके बाद 2024 में केली और टॉम ने अपनी सगाई की घोषणा की.

टॉम पेल्फ्रे भी अभिनय जगत का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने कई लोकप्रिय शोज और फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘ओजार्क’, ‘मैनक’ और ‘आयरन फिस्ट’ जैसे नाम शामिल है. वहीं केली कुओको का करियर भी काफी सफल रहा है. उन्होंने ‘द मैन फ्रॉम टोरंटो’, ‘रोल प्ले’, ‘मीट क्यूट’ और ‘व्हाई हिम?’ जैसे चर्चित फिल्मों में काम किया.

पीके/एएस