हमारा उद्देश्य अगले 5 वर्ष में एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना बढ़ाना है: सीएम सम्राट चौधरी

Patna, 19 मई ( ). बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Tuesday को कहा कि बिहार में नागरिक उड्डयन का तेजी से विकास हो रहा है. हम लोगों का उद्देश्य अगले 5 वर्ष में एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना बढ़ाना है.

उन्होंने कहा कि राज्य Government सभी जिलों में एयर कनेक्टिविटी को विकसित करने के लिये रोडमैप तैयार कर रही है. सिविल विमानन विभाग राज्य में हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण, सुरक्षा और समावेशी विकास को लेकर विस्तृत योजना पर तेजी से काम करे. पूर्वी India में बिहार को क्षेत्रीय ऐविएशन हब के रूप में विकसित करने के लिये काम किया जा रहा है.

Chief Minister सम्राट चौधरी Tuesday को नागर विमानन विभाग, India Government तथा सिविल विमानन विभाग, बिहार Government के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया.

India Government के नागर विमानन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बैठक में Patna हवाई अड्डे के रनवे विस्तार एवं क्षमता वृद्धि को लेकर अपने सुझाव दिए. साथ ही दरभंगा हवाई अड्डे को अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना, अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफिल्ड हवाई अड्डा परियोजना, पूर्णिया हवाई अड्डा के स्थाई सिविल एन्क्लेव का निर्माण, मुजफ्फरपुर-वाल्मीकिनगर, सहरसा एवं बीरपुर हवाई अड्डे का विकास, संशोधित उड़ान योजना के अन्तर्गत बिहार को प्राथमिकता, अतिरिक्त हवाई अड्डों को उड़ान योजना में शामिल करना, फारबिसगंज हवाई अड्डे का उन्न्यन, राज्य की हवाई पट्टियों का तकनीकी मानकों के अनुरूप उन्नयन जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की.

Chief Minister ने कहा कि Patna हवाई अड्डा के रनवे के विस्तार एवं क्षमता वृद्धि को लेकर तेजी से काम किया जाए, राज्य Government पूरा सहयोग करेगी. दरभंगा हवाई अड्डे को अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिल जाने पर अन्तर्राष्ट्रीय यात्री संभावनाएं बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि बिहार को एक अग्रणी नागरिक उड्डयन केन्द्र के रूप में विकसित करना है, जिसमें सुरक्षित, निर्बाध और टिकाऊ सम्पर्क हो. राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही यहां रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे.

एमएनपी/एएसएच