
Patna, 8 जुलाई . बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र ने Wednesday को विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि सभी विपक्षी दल मिलकर एक साझा उम्मीदवार उतारते हैं तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कड़ी चुनौती दी जा सकती है.
भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बांकीपुर सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है, क्योंकि यहां के विधायक नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं.
उन्होंने कहा, “मैं पहले भी सभी विपक्षी दलों से आग्रह कर चुका हूं कि बैठकर एक उम्मीदवार तय करें, ताकि भाजपा को पटकनी दी जा सके. लेकिन फिलहाल सभी दल अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं. मैं एक बार फिर सभी विपक्षी दलों के बड़े नेताओं से अपील करता हूं कि वे मिलकर एक संयुक्त उम्मीदवार मैदान में उतारें.”
राजद विधायक ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता से चुनावी मुकाबला अधिक मजबूत होगा और इसका संदेश पूरे देश में जाएगा कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष एक मंच पर है. यदि सभी विपक्षी दल एक उम्मीदवार पर सहमत हो जाएं तो भाजपा और एनडीए को हराया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी Political दल या व्यक्ति को चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है.
उन्होंने कहा, “मैं किसी के चुनाव लड़ने पर सवाल नहीं उठा रहा हूं. मेरा सिर्फ इतना कहना है कि विपक्ष को सामूहिक रणनीति बनाकर चुनाव लड़ना चाहिए.”
उल्लेखनीय है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है. इस सीट पर Political दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. राजद ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने अभिषेक कुमार को मैदान में उतारा है.
वहीं, जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं. तेज प्रताप यादव की पार्टी ने भी वीना मानवी को प्रत्याशी घोषित किया है. बांकीपुर उपचुनाव को लेकर Political सरगर्मी तेज हो गई है. एक ओर भाजपा इस सीट को बरकरार रखने की रणनीति बना रही है, वहीं विपक्षी दल अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुटे हैं. ऐसे में भाई वीरेंद्र की विपक्षी एकता की अपील ने उपचुनाव की राजनीति को नया आयाम दे दिया है.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content