पश्चिम बंगाल : बुलडोजर कार्रवाई पर विपक्ष का निशाना, बिना कानूनी प्रक्रिया के अवैध निर्माण गिराने का लगाया आरोप

कोलकाता, 15 मई . तिलजला इलाके में अवैध निर्माणों को गिराने के लिए कोलकाता Police द्वारा बुलडोजर कार्रवाई को लेकर Political बयानबाजी तेज है. विपक्षी दलों के नेताओं ने तीखी आलोचना करते हुए इसे पूरी तरह अवैध और बिना कानूनी प्रक्रिया के बताया है.

सीपीआई(एम) नेता और वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने से बात करते हुए कहा, “यह पूरी कार्रवाई बिना किसी कानूनी अधिकार के की गई थी. अधिकारियों ने अपने वैधानिक दायित्वों के बजाय Chief Minister के आदेशों पर काम किया. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.”

एआईएमआईएम विधायक नौशाद सिद्दीकी ने बताया, “कल मैं तिलजला गया था. अगर कोई निर्माण अवैध है तो उसके लिए स्पष्ट कानूनी प्रक्रिया मौजूद है. बुलडोजर कार्रवाई से पहले नोटिस, सुनवाई और अदालती आदेश का पालन जरूरी है.”

एडवोकेट शमीम अहमद ने कहा, “हम एक संवैधानिक लोकतंत्र में रहते हैं जहां कानून का शासन सर्वोपरि है. बिना कानूनी प्रक्रिया के पूरी इमारतें गिरा दी गईं. यह लोकतंत्र और कानून व्यवस्था दोनों के लिए खतरा है.”

तिलजला में बुलडोजर एक्शन को लेकर विपक्षी दलों ने इसे ‘Political प्रतिशोध’ करार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government कानूनी प्रक्रिया की अनदेखी कर रही है. वहीं, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई न्यायसंगत और जरूरी है.

स्थानीय लोगों में भी मिलीजुली प्रतिक्रियाएं हैं. कुछ लोगों ने अवैध निर्माण हटाने का स्वागत किया है, तो कुछ का कहना है कि कार्रवाई में बिना भेदभाव के सभी पर एक समान नियम लागू होने चाहिए. विपक्षी नेताओं का कहना है कि वे इस मामले में कोर्ट का रुख करेंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.

इसी बीच BJP MP खगेन मुर्मु ने ‘इंडिया’ ब्लॉक के भविष्य पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “India में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं बचा है. कांग्रेस दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है. कांग्रेस ने देश को काफी पीछे धकेल दिया था. Prime Minister Narendra Modi 2014 से देश को मजबूत बना रहे हैं. केंद्र Government हर वर्ग को सहयोग दे रही है ताकि लोग अपने पैरों पर खड़े हो सकें.”

एससीएच