राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी

Lucknow, 4 अगस्त . उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर Samajwadi Party और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में राज्य Government का कोई हस्तक्षेप नहीं है और इस मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता सामने नहीं आई है.

Chief Minister ने आरोप लगाया कि विपक्ष Political लाभ के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रदेश और सनातन परंपरा की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है. विधानसभा परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन राज्य Government ने नहीं, बल्कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद हुआ था. इसके बावजूद विपक्ष लगातार Government पर निराधार आरोप लगा रहा है और भ्रामक प्रचार कर रहा है.

उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी की जानकारी मिलते ही Government ने तत्काल एसआईटी का गठन किया और मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई. जिन लोगों की भूमिका cctv फुटेज और अन्य साक्ष्यों में सामने आई है, उनके विरुद्ध कार्रवाई जारी है. जांच के दौरान न्यायालय के निर्देशों का भी पूरी तरह पालन किया जा रहा है.

Chief Minister ने कहा कि एसआईटी की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई है. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में 1100 से अधिक लोग विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, जिनमें से कुछ लोगों की भूमिका सामने आई है. ऐसे में पूरे मंदिर प्रशासन, साधु-संतों और कर्मचारियों को कटघरे में खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना है.

सीएम योगी ने कहा कि Samajwadi Party और कांग्रेस का रवैया हमेशा से राम मंदिर और सनातन परंपरा के प्रति विरोध का रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन दलों ने राम जन्मभूमि आंदोलन का विरोध किया, वही आज आस्था की राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विपक्षी नेताओं को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन उन्होंने उसमें शामिल होना उचित नहीं समझा.

Chief Minister ने कहा कि विपक्ष सदन के भीतर भी नियमों का पालन नहीं करता. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विधानसभा, चुनाव आयोग और न्यायपालिका जैसी संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने के बजाय लगातार उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास करता है. उनका उद्देश्य तथ्यों के बजाय भ्रम फैलाकर Political माहौल खराब करना है.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी पहचान बना रहा है. प्रदेश में निवेश, रोजगार और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है, लेकिन विपक्ष राज्य की सकारात्मक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने विधानसभा में अध्यक्ष की पीठ के प्रति हुए व्यवहार और मार्शलों के साथ कथित धक्का-मुक्की की भी निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है.

Chief Minister ने कहा कि Government कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

विकेटी/एसके