
Patna, 6 जुलाई . बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद रिक्त हुई इस सीट पर सभी पार्टियों की निगाहें टिकी हुई हैं. राजद के नेताओं का कहना है कि इस सीट पर चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए.
से बातचीत में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमारे नेता तय करेंगे कि इस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा. सभी विपक्षी दलों को एक साथ मिलकर एक उम्मीदवार तय करना चाहिए, जिससे हमें जीत मिले.
उन्होंने प्रशांत किशोर से अपील की कि वह विपक्ष के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ें. उन्होंने कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव और शरद यादव न होते तो नीतीश कुमार Chief Minister भी न बन पाते. कई लोगों ने लालू प्रसाद यादव के साथ धोखाधड़ी की है.
उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के घर पर लगातार नेता और मंत्री जा रहे हैं. ये सिर्फ राजनीति कर रहे हैं और घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं.
राम मंदिर मामले को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक में चोरी के पैसे का हिसाब लिया जाएगा. यह सब दिखावा है, चंपत राय को पहले ही ट्रस्ट से बाहर निकाल देना चाहिए था. देश के अन्य मंदिरों में भी घोटाला हो रहा है, बस वहां अभी उजागर नहीं हुआ है. उद्धव ठाकरे इस मामले को लेकर खड़े हुए हैं, उनका धन्यवाद है.
वहीं, आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा में राजद पहले भी चुनाव लड़ चुकी है और उसे 50 हजार से अधिक मत मिले थे. इस सीट पर हमारे सहयोगी दल चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन हमारे राजद के नेता ने चुनाव लड़ा था. उन्होंने अपनी जमीन तैयार की है. इस बार इस सीट से राजद चुनाव लड़ेगी.
उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की हार होने वाली है. प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के ऐलान पर उन्होंने कहा कि वह पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं. कोई भी चुनाव लड़ सकता है. 2025 के चुनाव नतीजे सभी को पता हैं.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content