महिलाओं की शक्ति से घबरा गया विपक्ष: अनिल विज

अंबाला, 18 अप्रैल . संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर Haryana Government में मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के पुरुष महिलाओं की शक्ति से घबरा गए हैं. उन्होंने घबराहट में बिल गिरवा दिया.

मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बिल के पक्ष में पूरा हिंदुस्तान था. इसमें महिलाओं को आरक्षण देने का प्रावधान था. साथ ही डिलिमिटेशन का भी बिल था.

अनिल विज ने कहा कि हमारी Lok Sabha की सीटें 1976 में जितनी थीं, आज भी उतनी ही हैं. उस समय देश की जनसंख्या 56 करोड़ थी, जो आज बढ़कर 145 करोड़ हो गई है. 172 सीटें ऐसी हैं, जहां जनसंख्या 20 लाख से ज्यादा है. इतनी बड़ी जनसंख्या के मुद्दों को एक सांसद के लिए सुनना और हल करना संभव नहीं है.

मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने मिलकर जनहित के इन महत्वपूर्ण कामों को गिरवा दिया.

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि Lok Sabha में जो हुआ, वह केवल दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम जो हमारी माताओं, बहनों और बेटियों को उनका न्यायसंगत 33 फीसदी अधिकार देने का संकल्प था. मैं स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि नारी शक्ति का यह अपमान देश की महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी. यह केवल संसद की दीवारों तक सीमित नहीं रहेगा, यह जन-जन तक पहुंचेगा. विपक्ष को यह समझ लेना चाहिए कि महिलाओं का आक्रोश अब एक शक्ति बन चुका है, जो 2029 के Lok Sabha चुनाव में ही नहीं, बल्कि हर चुनाव, हर स्तर और हर मंच पर उन्हें जवाब देगा. नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश, अंततः उसी शक्ति को और प्रबल बनाएगी.

भाजपा नेता डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संसद में आज सिर्फ एक प्रस्ताव नहीं टूटा, बल्कि महिलाओं के विश्वास की नींव हिला दी गई है. ये खामोशी ज्यादा देर नहीं टिकेगी. नारी शक्ति जवाब देगी, और जोरदार जवाब देगी.

डीकेएम/डीकेपी