विपक्षी दलों ने स्टूडेंट को लेकर दोहरा रवैया दिखाया : तरुण चुघ

चेन्नई, 18 अगस्त . भाजपा नेता तरुण चुघ ने विभिन्न मुद्दों को लेकर बात रखीं. उन्होंने Tuesday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर जब स्टूडेंट विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि ये दोनों ही नेता मुखर होकर अपनी आवाज उठा रहे थे, लेकिन, जब स्टूडेंट ने Jharkhand में अपनी आवाज बुलंद की, तो इन दोनों नेताओं ने एक शब्द बोलना तक मुनासिब नहीं समझा. इन नेताओं ने छात्रों के हित में कुछ नहीं बोला. इससे यह साफ जाहिर होता है कि इन लोगों का दोहरा चरित्र है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता. इन लोगों ने यह साफ कर दिया कि इनके खाने के दांत और कुछ और हैं और दिखाने के कुछ और हैं. इन लोगों को स्टूडेंट से कुछ लेना देना नहीं है.

उन्होंने कहा कि भाजपा एक कैडर संगठन है और नियमित रूप से काम करने वाला दल है. साल के 365 दिन भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पार्टी को समृद्धि करने की दिशा में काम करते हैं जिसे हम सभी लोगों को एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए. यहां भाजपा नहीं, बल्कि विचार और संगठन हमारे लिए जरूरी हो जाता है. यहां पर व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार जरूरी है. इसी वजह से यहां पर संगठन को अहमियत दी जाती है. प्रशिक्षण हमारी कार्यपद्धति का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है. जिसमें हम पार्टी के विचार और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विचार करते हैं, उसकी पूरी रूपरेखा निर्धारित करते हैं. इसे हम अपनी पार्टी की समृद्धि के रूप में इस्तेमाल करते हैं. इसी के तहत हम अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हैं. आगामी दिनों में इस तरह के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में शुरू होने जा रहे हैं.

तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा आज एक बड़े विकल्प के रूप में उभरकर सामने आई है. जनता पीएम मोदी से बहुत प्यार करती है. तमिलनाडु में जनता के बीच भाजपा को लेकर विश्वास बढ़ रहा है. उन्हें लग रहा है कि अगर कोई पार्टी राज्य में बदलाव ला सकती है, तो वो भाजपा है.

एसएचके/