संसद के मानसून सत्र में सकारात्मक सहयोग करें विपक्षी दल: बीएल वर्मा

New Delhi, 16 जुलाई . Union Minister बीएल वर्मा ने संसद के मानसून सत्र में सभी दलों से सकारात्मक सहयोग की अपील की.

बीएल वर्मा ने Thursday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि यह अफसोस की बात है कि जब कभी Prime Minister मोदी की ओर से देशहित में कोई कदम उठाने की कोशिश की जाती है तो विपक्षी दलों की ओर से Political दुर्भावना से ग्रसित होकर रोड़ा अटकाया जाता है. हालांकि, देश की जनता यह सबकुछ देख रही है.

Union Minister ने संसद के सत्र को देश की जनता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हर मुद्दे पर चर्चा हो और चर्चा सार्थक हो. कोई भी मुद्दा नहीं रहे. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष की ओर से चर्चा के दौरान रोड़ा अटकाने की कोशिश की जाती है. विपक्ष की ओर से अलग-अलग तरह के अवरोध पैदा किए जाते हैं. अगर आपको किसी भी मुद्दे को उठाना है तो विधिवत रूप से उठाने की कोशिश करें.

उधर, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुराने प्रसंगों का जिक्र करते हुए उन्हें सकारात्मक राजनीति करने की हिदायत दी. उनके मुताबिक, राहुल गांधी अभी उत्तराखंड में स्टूडेंट्स के साथ संवाद स्थापित करने जा रहे हैं. इससे पहले वो इस तरह का संवाद विदेशों में भी कई बार कर चुके हैं, लेकिन इन सबके बावजूद मैं उन्हें अंत में यही सुझाव देना चाहूंगा कि वो सकारात्मक राजनीति करे तो उनके लिए बेहतर रहेगा.

वहीं, परिसीमन बिल के संबंध में भी Union Minister बीएल वर्मा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भगवान सभी विपक्षी दलों को सदबुद्धि दें कि वे इस बिल का समर्थन करें, क्योंकि यह बिल महिलाओं के हित में लाया जा रहा है, लिहाजा इसे पारित कराने की दिशा में किसी भी प्रकार का रोड़ा अटकाना ठीक नहीं रहेगा. इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस को भी आत्मचिंतन करते हुए इस बिल का समर्थन करने की सलाह दी.

साथ ही, उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कहा कि एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. प्रदेश में सीएम योगी की Government है.

वहीं, Union Minister ने कांवड़ यात्रियों पर भी अपनी बात रखी. उनके मुताबिक, कांवड़ियों के रूप में आने वाले श्रद्धालुओं का मैं स्वागत करता हूं. मैं खुद बदायूं से आता हूं. वहां पर पूरे महीने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. मैं कहूंगा कि प्रदेश में सीएम योगी की ओर से श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं. श्रद्धालु गंगा जल लेकर भोले बाबा को चढ़ाते हैं.

एसएचके/डीकेपी