महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों को भी साथ आना चाहिए : दरख्शां अंद्राबी

जम्मू, 12 अप्रैल . जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के लिए देश को पिछले 75 सालों से इंतजार करना पड़ा है. उन्होंने संसद में 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित तीन दिवसीय विशेष सत्र पर विपक्षी दलों से अपील की कि उन्हें इस विधेयक पर Government का साथ देना चाहिए.

जम्मू में से बातचीत में डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर Prime Minister मोदी की सराहना की.

उन्होंने कहा कि जब मतदान की बारी आती है तो सभी दल महिलाओं से वोट मांगते हैं, लेकिन Prime Minister मोदी ने सिर्फ वोट देने की बात नहीं की, बल्कि महिलाओं को भागीदारी देने की बात की है.

उन्होंने बताया कि पंचायत और डीडीसी चुनावों में महिलाओं की बराबर भागीदारी देखी जा चुकी है. अब संसद और विधानसभाओं में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होने जा रही है. हम Prime Minister मोदी को इस ऐतिहासिक कदम के लिए मुबारकबाद देते हैं. उनका विजन पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणादायक प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने की मांग लंबे समय से चल रही थी. जब वर्ष 2014 में Prime Minister मोदी ने देश की बागडोर संभाली तब महिलाओं को लगा कि अब हम उस देश में रह रहे हैं, जहां महिलाओं के अधिकारों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. 16 से 18 अप्रैल को होने वाले विशेष संसदीय सत्र में विपक्षी दलों को भी Government के साथ सहयोग करना चाहिए. क्योंकि हम 75 साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे. अब इंतजार की यह घड़ी खत्म हो गई है. 2029 में यह विधेयक जमीन पर उतरेगा और महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. Prime Minister मोदी ने जो वादा किया था, वह अब पूरा होने जा रहा है.

भाजपा की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो हमेशा बात सुनने को तैयार रहती है. बूथ से लेकर शीर्ष स्तर तक हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करता है. Prime Minister मोदी जब भी कार्यकर्ताओं से मिलते हैं, तो उन्हें उत्साहित करते हुए कहते हैं कि हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए. तमिलनाडु से कश्मीर और Gujarat से असम तक भाजपा का हर वर्कर पूर्ण रूप से तैयार है.

डीकेएम/एबीएम